ज्योतिष शास्त्र में मंगल को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह ऊर्जा, साहस, पराक्रम, भूमि, रक्त और क्रोध का कारक माना गया है. मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. अगर कुंडली में (mangal dosh) मंगल मजबूत हो तो व्यक्ति जीवन में बुलंदियों को छूता है.

mangal dosh – जिस व्यक्ति की कुंडली में मंगल कमजोर होता है, उसको बहुत जल्द गुस्सा आता है और वो छोटी-छोटी बातों पर लोगों से लड़ने लगता है. कुंडली में मंगल दोष विवाह में देरी और दांपत्य जीवन में परेशानियां खड़ी करता है. मंगल दोष भूमि-भवन आदि के सुख से वंचित रखता है.

मंगलवार को करें बजरंगबली की पूजा

कुंडली में मंगल दोष है तो उसे दूर करने के लिए मंगलवार के दिन पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें. मान्यता के अनुसार, मंगलवार को बजरंगबली की साधना करने से मंगल दोष दूर होता है और इससे होने वाली परेशानियां भी खत्म हो जाती हैं.

कर्तिकेय स्तोत्र का पाठ करें

कर्तिकेय स्तोत्र का पाठ और भगवान कीर्तिकेय की पूजा करें. ये भी मंगल दोष को करने में बहुत शुभ और लाभप्रद साबित होती है.

मंगलवार का व्रत करें

ज्योतिष शास्त्र में मंगल दोष को दूर करने के लिए मंगलवार के दिन व्रत करने के लिए कहा गया है, इसलिए इस दिन व्रत अवश्य करें. मंगलवार का व्रत विधि-विधान से करने पर मंगल दोष दूर होता है. मंगल देव की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन मंत्र ‘ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः’ मंत्र का जप करें. मंत्र के जप के दौरान लाल रंग के ऊनी आसन पर बैठें.

Share.
Exit mobile version