Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाहन जब्त
    • Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत
    • Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही साइबर सेल
    • Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी से बचाव पर जोर
    • Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम में शामिल
    • Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी के आदेश पर हुआ फैसला
    • Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज
    • PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » बदायूं में मासूम भाइयों की हत्या पर बवाल, घंटे भर बाद आरोपी का एनकाउंटर

    बदायूं में मासूम भाइयों की हत्या पर बवाल, घंटे भर बाद आरोपी का एनकाउंटर

    March 20, 2024 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बदायूं : मंडी समिति पुलिस चौकी से 500 मीटर दूर बाबा कॉलोनी (Double Murder In Badaun) में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोपी दूसरे समुदाय के होने से लोगों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाम लगाकर हंगामा करते हुए चार खोखों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी साजिद को मौके से करीब दो किमी दूर शेखूपुर के जंगल में घेराबंदी मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस इस वारदात में साथ देने वाले साजिद के भाई जावेद की तलाश करने के साथ हत्या की वजह पता कर रही है।

    इसे भी पढ़ें – विवाहिता के फांसी लगाने पर मायके वालों ने ससुराल में आग लगाई, सास-ससुर जिन्दा जले

    Double Murder In Badaun – मझिया रोड स्थित बाबा कॉलोनी के रहने वाले ठेकेदार विनोद हर घर जल योजना के तहत ओवरहेड टैंक के निर्माण का कार्य करते हैं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू निवासी आरोपी साजिद का सैलून उनके मकान के सामने है। विनोद की पत्नी संगीता अपने मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। साजिद का उनके घर आना-जाना भी था।

    मंगलवार शाम संगीता अपने तीन बच्चों आयुष, अहान और पीयूष (8) और सास मुन्नी के साथ घर पर थीं। साजिद शाम छह बजे सैलून बंद करने के बाद साढ़े छह बजे भाई जावेद के साथ उनके घर आया तो संगीता उनके लिए चाय बनाने अंदर चली गईं। तभी साजिद भाई जावेद को वहीं छोड़कर आयुष और अहान को अपने साथ छत पर ले गया। साथ ही पीयूष से पानी लाने को कहा। जब तक वह पानी लेकर ऊपर पहुंचा, तब तक साजिद ने चाकू से आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी थी।

    इसे भी पढ़ें – शिक्षक की हत्या का आरोपी हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, पीड़ित परिवार को मिलेगी 25 लाख रुपए की सहायता

    दोनों मासूमों के शरीर पर कई और जगह भी वार किए। सामने आए पीयूष पर भी उसने चाकू से हमला किया। वह चीखता हुआ नीचे आया। पीछे से साजिद दौड़ा तो यह देख मां संगीता ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। इस बीच साजिद भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस साजिद की तलाश में जुट गई। इस बीच आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। नृशंस हत्या देख उनका गुस्सा बढ़ने लगा। आक्रोशित भीड़ ने साजिद के सैलून का ताला तोड़कर सामा निकाला और फूंक दिया।

    इसे भी पढ़ें – आजम खां को कोर्ट से एक और झटका, डूंगरपुर केस में 7 साल की कैद

    आसपास के तीन अन्य खोखों को भी आग के हवाले कर दिया। लोग एक समुदाय के धर्मस्थल तक पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोका। बाद में गुस्साए लोग पुलिस चौकी पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे, आईजी डॉ. राकेश सिंह और एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने भीड़ को समझाया। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया। कुछ देर बाद ही पुलिस ने साजिद को मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर भी घायल हुए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; पुलिस ने दबोचा

    Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और हंगामा

    68500 Teacher Recruitment Reservation Dispute: लखनऊ में 17 दिन से धरना जारी, पीएम को खून से लिखा पत्र

    ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रही है किरकिरी

    Anamika Singh Lucknow Case: ‘कार चढ़ाकर भाग चलो…’ शाहनवाज और दानिश पर मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच

    UP News : मथुरा में सपा नेता पर मुकदमा दर्ज, बैंककर्मी को वाट्सऐप पर मैसेज भेजने का मामला आया सामने

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.