मथुरा में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. राजन रिजवी पर एक महिला बैंककर्मी को लगातार वाट्सऐप पर मैसेज भेजने और आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राजन रिजवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस (case registered against SP leader) बीच इस पूरी घटना से जुड़ी वाट्सऐप चैट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
case registered against SP leader – महिला बैंककर्मी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया उसकी मुलाकात राजन रिजवी से बैंक से जुड़े एक आधिकारिक काम के सिलसिले में हुई थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उसे लगातार वाट्सऐप संदेश भेजने लगा. महिला का कहना है इन संदेशों से असहज होकर उसने आरोपी का नंबर ब्लॉक कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उसकी निजी जानकारी जुटाने और गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश की जाती रही.
पार्टी ने नेता को दिखाया बाहर का रास्ता
मामला तूल पकड़ने और चैट वायरल होने के बाद समाजवादी पार्टी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजन रिजवी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. राजन रिजवी इससे पहले सपा की अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत थे. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आईटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और वायरल चैट तथा अन्य तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है.


