Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    • जशपुर में सनसनीखेज हत्याकांड का 48 घंटे में खुलासा: प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या, रेत में दफनाया शव
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन: थौबल और मोरेह सीमा से भारी मात्रा में हथियार व 6 IED बरामद, 9 उग्रवादी गिरफ्तार
    • “बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, विवेकानंद और दयानंद बनाएं”: मुरादाबाद गुरुकुल में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम
    • इंडोनेशिया के समुद्र में 271 यात्रियों से भरी नाव में लगी भीषण आग: 5 की मौत, 41 लापता; पानी में कूदे लोग
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को दोहरी उम्रकैद की सजा

    हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को दोहरी उम्रकैद की सजा

    November 11, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नैनीताल : जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजाता सिंह की अदालत (Double Life Imprisonment) ने हल्द्वानी में 4 वर्ष पूर्व दिन दहाड़े भुप्पी पांडे नामम व्यक्ति की हत्या के मामले में दो सगे व्यवसायी भाइयों को दोषी पाते हुए दोहरी आजीवन कारावास एवं कुल 1-1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

    इसे भी पढ़ें – भारत की एक इंच भूमि पर भी कोई कब्जा नहीं कर सकता : अमित शाह

    Double Life Imprisonment – उल्लेखनीय है कि 15 दिसंबर 2019 को हल्द्वानी स्थित रामपुर रोड पर सिंधी चौराहे के पास आरोपित व्यवसायी भाइयों गौरव गुप्ता व सौरभ गुप्ता ने भूपेंद्र पांडे उर्फ भुप्पी पांडे को गोली मारकर और ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी थी। दोनों भुप्पी पर थाना हल्द्वानी में दिनेश सागर नाम के एक अन्य दुकानदार की तहरीर पर 28 अक्टूबर 2019 को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 व 504 तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज करायी गयी रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बना रहे थे।

    इसे भी पढ़ें – अनुच्छेद 370 हटने से आतंकवाद में कमी आई : अमित शाह

    इस मामले में शुक्रवार को न्यायालय ने दोनों भाइयों को घटना के दो चश्मदीद गवाह, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, केंद्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला की बैलिस्टिक रिपोर्ट एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी आदि महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड में दोषी पाते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 302/34 के तहत आजीवन कारावास एवं 50-50 हजार रुपये अर्थदंड तथा अर्थदंड न जमा करने पर 3 वर्ष के अतिरिक्त कारावास, भुप्पी पांडे की लाइसेंसी पिस्टल से भुप्पी पांडे पर गोली चलाने पर धारा 394/34 के तहत भी आजीवन कारावास व 50-50 हजार रुपये अर्थदंड तथा अर्थदंड न जमा करने पर 3 वर्ष के अतिरिक्त कारावास एवं गौरव गुप्ता द्वारा अपनी लाइसेंसी पिस्टल का दुरुपयोग करने पर आयुध अधिनियम की धारा 30 के तहत 6 माह का कारावास व 1 हजार रुपये अर्थदंड व अर्थदंड अदा न करने पर 1 माह के अतिरिक्त कारावास की सजा से दंडित किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    कुलगाम आतंकी हमले में दूसरे मजदूर की भी मौत: श्रीनगर समेत पूरे कश्मीर में हाई अलर्ट, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन तेज

    नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    लोन की ईएमआई न भरने पर पुलिस घर आएगी? जानें कानूनी अधिकार और रिकवरी एजेंटों की धमकी से बचने का तरीका

    जींद-सोनीपत हाइड्रोजन ट्रेन की चौंकाने वाली रिपोर्ट: कमाई से 12 गुना ज्यादा है संचालन खर्च, रोजाना हो रहा भारी घाटा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.