Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, September 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ग्वालियर में जीवित महिला को डाक्टरों ने मृत बताया,स्वास्थ्य मंत्री बोले होगी कार्यवाही

    ग्वालियर में जीवित महिला को डाक्टरों ने मृत बताया,स्वास्थ्य मंत्री बोले होगी कार्यवाही

    February 26, 2022 मध्य प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में डॉक्टरों ( docter declared in gwalior) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्वालियर चंबल अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल में डॉक्टरों ने एक जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया।। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला को मृत मानकर परिजनों से शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखने के लिए कहा। जब परिजन महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस लेकर गए और उसके बाद महिला के पति निरपत सिंह राजपूत ने जब अपनी पत्नी के सीने पर हाथ रखा तो उन्हें पत्नी के दिल की धड़कन चलती हुई महसूस हुई।

    अपनी पत्नी की धड़कन को महसूस कर उनके पति दंग रह गये। उसके बाद वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। परिजन तत्काल महिला को अस्पताल लेकर आए और इलाज शुरू करवाया। उत्तर प्रदेश के रहने वाले महिला के पति निरपत सिंह राजपूत ने बताया कि उसकी पत्नी रामवती का 2 दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। उसके बाद उन्हें झांसी में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    इसे भी पढ़ें – रिश्वत लेकर स्कूलों को मान्यता दिलाने वाले गिरोह का पर्दापाश

    गंभीर हालत में उन्हें शुक्रवार की रात ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन अहले सुबह 4 बजे महिला को एन्थिसिया के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उसके बाद डॉक्टर के निर्देश पर परिजनों ने महिला के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।

    Docter Declared In Gwalior – जब परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो महिला के पति निरपत सिंह ने उनके सीने पर हाथ रखा तो महिला की सांसे चल रही थीं। इसके बाद महिला के परिजन अस्पताल में हंगामा करने लगे। आननफानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अभी महिला का इलाज जारी है।

    इसे भी पढ़ें – लापता ड्राइवर की हत्या की गुत्थी सुलझी, पत्नी ने ही पति को लगाया था ठिकाने

    इस मामले को लेकर खुद स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने नाराजगी जताई है और कहा है कि मामले में जो भी दोषी होगा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही जयारोग्य अस्पताल के अधीक्षक डॉ आरकेएस धाकड़ का कहना है कि इस मामले को लेकर जांच कमेटी बना दी गई है और जांच की जा रही है इसको जो भी दोषी होगा उन पर कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्तार

    बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक अभिजीत दीपके पहुंचे गांव

    सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप

    13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे ₹1835 करोड़

    24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की चरखी से पकड़ा गया स्थायी वारंटी

    ‘विकास के लिए आस्था से समझौता न हो’, उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान मंदिर पर CM को लिखा पत्र

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.