मैनपुरी : नेताजी मुलायम सिंह यादव की सीटिंग लोकसभा सीट मैनपुरी से एक बार फिर से बहू डिंपल यादव लोकसभा 2024 के चुनाव मैदान में है। डिंपल ने मंगलवार (Dimple Yadav Filed Nomination)को जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर दूसरी पर इस सीट पर अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।
इसे भी पढ़ें – लिंग परीक्षण करने वाले अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव का आज पारिवारिक विरासत के रूप में जानी जाने वाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर नामांकन कराने पहुंचे। अपने गढ़ कही जाने वाली मैनपुरी सीट पर सादगी के साथ सपा नेता कलेक्ट्रेट मैनपुरी पहुंचे, जहां डिंपल यादव ने अधिकारी को पर्चा सौंपते हुए नामांकन कराया। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव एवं जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें – मुजफ्फरनगर में लेंटर उठाते समय छत गिरी, 2 की मौत, दर्जनों घायल, राहत कार्य जारी
Dimple Yadav Filed Nomination – उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने मैनपुरी सीट से ठा. जयवीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। वह प्रदेश की योगी सरकार में वर्तमान में मंत्री हैं। इस सीट पर सपा और भाजपा में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। हालांकि बहुजन समाज पार्टी ने इस सीट पर शिव प्रसाद यादव को टिकट देकर लड़ाई को त्रिकोणीय बनाया दिया है।