जाने माने पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ जो अब बॉलीवुड में भी अपना नाम बना चुके दिलजीत दोसांझ ने हाल ही बॉलीवुड के एक फिल्म गुड न्यूज़ में काम किया था जिसमे उनके साथ अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और कियारा आडवाणी थे।इस फिल्म को लोगों ने काफी सराहा और पसंद किया और साथ ही इस फिल्म में दिलजीत की एक्टिंग को भी लोगों ने काफ़ी पसंद किया
दिलजीत अपने मिलनसार और मस्ती भरे आज़ाद के लिए पहले से ही जाने जाते है और एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसके चलते वो फिर सुर्खियों में है। हम आपको बता दे की, डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) दो दिवसीय भारत दौरे के बाद अमेरिका लौट गए हैं।
दो दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका (Ivanka Trump) और दामाद जेरेड कुशनेर भी साथ थी। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के पूरे परिवार ने ‘ताज’ का दीदार भी किया। ताजमहल (Taj Mahal) देखने के बाद इवांका ट्रंप ने उसकी फोट अपने इंस्टाग्राम पेज पर भी शेयर की थी।
इवांका ने ताजमहल यात्रा की तस्वीरें शेयर करते हुए भारत को शुक्रिया कहा था। इंस्टाग्राम पर इवांका ने अपने पति जेरेड संग खिंचवाई तस्वीरें शेयर की, जिसके बैकग्राउंड में ताजमहल नजर आ रहा है। ताजमहल में खिंचवाई तस्वीरों को शेयर करते हुए इवांका ने लिखा था कि ताजमहल की खूबसूरती बहुत प्रेरणादायक है।
Diljit Dosanjh ने अपने ट्वीटर हैंडल से की फोटो पोस्ट
इवांका के वापिस जाने के बाद उनके ताजमहल के फोटो को लेकर भारतीयों ने लगातार अपनी कलाकारी दिखाई है कभी किसी चाय वाले के साथ तो कभी बॉलीवुड की हस्तियों के साथ लगातार सोशल मीडिया पर उनकी फोटोशॉप पिक्चर्स पोस्ट होती दिख रही है ।
इसी बीच दिलजीत दोसांझ ने अपने पर्सनल ट्वीटर हैंडल से एक फोटो ट्वीट की है जिसमें वो डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प के साथ ताज महल के सामने बैठे नज़र आ रहे है।

दिलजीत ने ऐसा क्या कहा इस फोटो को लेकर
दरअसल बात बस इतनी सी है की इवांका की कई सारी फोटोशॉप पिक्चर्स की तरह दिलजीत के साथ भी एक पिक्चर आई जिसमें वो दोनों ताजमहल के सामने बैठे है,दिलजीत ने इस फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा की इस तस्वीर में दिलजीत दोसांझ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रंप (Ivanka Trump) के साथ ताजमहल के पास बैठे नजर आ रहे हैं। दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं और इवांका। पीछे ही पड़ गई। कहती है कि ताज महल जाना है….ताज महल जाना है…। मैं फिर ले गया और क्या करता”।
दिलजीत के इस ट्वीट पर इवांका ने किया ऐसा रिप्लाई
दिलजीत दोसांझ के ट्वीट पर जवाब देते हुए इवांका ने लिखा, ‘दिलजीत दोसांझ मुझे शानदार ताजमहल पर ले जाने के लिए धन्यवाद! यह एक ऐसा अनुभव था, जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगी!

इसके अलावा भी इवांका ने भारत दौरे के दौरान की एक और फोटोशॉप तस्वीर शेयर की। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘मैं भारतीय लोगों की गर्मजोशी की सराहना करती हूं ।।। मैंने वहां कई नए दोस्त बनाए !!!’

बता दें कि दिलजीत दोसांझ की इस तस्वीर पर फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस फोटो को देखकर साफ समझा जा सकता है कि ये फोटो एडिट की हुई है।
इसे भी पढ़े:-अमेरिका पहुंचते ही ट्रम्प की बेटी ने कही भारत को लेकर ये बड़ी बात
अपने इस दौरे के पहले भी इवांका आ चुकी है भारत
2017 में इवांका ट्रंप ने हैदराबाद में वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहली बार भारत का दौरा किया था। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुईं थीं।
मालूम हो कि दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) ने बॉलीवुड में फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से डेब्यू किया था। हाल ही में उनकी अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘गुड न्यूज’ आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा फिल्म ‘सूरमा’ में भी उनके काम को खूब सराहा गया था। दिलजीत दोसांझ को पंजाबी फिल्म जैसे ‘जट्ट एंड जूलिएट’ ‘पंजाब 1984’, ‘सरदार जी’, सुपर सिंह, ‘अंबरसरीया’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। दिलजीत दोसांझ को ‘बैक टू बेसिक’ एलबम से लोकप्रियता हासिल हुई थी।

