Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और NDA की मिलेगी फ्री कोचिंग
    • Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, जांच में जुटी पुलिस
    • CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फूटा गुस्सा
    • IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे की 3 मुख्य वजहें
    • Bandar Teaser Release: ‘बंदर’ बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन से कैसे होगी टक्कर
    • Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना है खतरा?
    • Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की खारिज
    • Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तरीके
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, May 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्वीरें वायरल

    Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्वीरें वायरल

    May 6, 2026 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    डही (धार)। क्षेत्र के आदिवासी समाज के विवाह आयोजन आज भी दिखावे से दूर सादगी से हो रहे हैं। आदिवासी समाज तमाम तामझाम और झंझट से दूर होते हुए खेतों और खलिहानों में शादियों के आयोजन कर रहा है। शादियों की दावत में मेहमानों, रिश्तेदारों के साथ पूरे गांव के लोग शामिल हो रहे हैं। खास बात यह है कि इनकी दावत में जमीन ही बिछौना बन जाती है। इस भीषण गर्मी में खेतों की गर्म जमीन पर वह भी बिना बिछौना के बैठकर सभी दावत में शामिल हो रहे हैं।

    एक ओर खर्चीली शादियां कई समाजों में शानो-शौकत का माध्यम बन गई है। वहीं आदिवासी समाज में होने वाली शादियां अन्य समाजों के लिए मिसाल के रूप में देखी जा सकती है। क्षेत्र में आदिवासी समाज में शादियों की खूब धूम मची हुई है। यह धूम मई के पूरे महीने तक रहेगी।

    खाने से अधिक नाच-गाने में रुचि अधिक

    खास बात यह है कि इनकी दावतों में जमीन ही बिछौना बन जाती है। जहां इन दिनों आसमान से आग बरसती गर्मी में लोग घर से निकलने में कतरा रहे हैं। वहीं मेहनतकश आदिवासियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वैवाहिक आयोजन भी इस भीषण गर्मी में खुले खेतों में हो रहे हैं। तपती दोपहरी में खेतों की ढेकलेनुमा गरम मिट्टी पर ही शादी की दावते हो रही है। कहीं कोई बिछौना नहीं, न कोई छोटा, न बड़ा, सब के सब जमीन पर बिना बिछौने के बड़े मजे से दावते खा रहे हैं।

    दरअसल, इस सबके बीच आदिवासियों की वह सोच शामिल है, जो इन्हें अन्य समाजों से अलग बनाती है। बरात जब वधू के घर की दहलीज पर पहुंचती है, तो खुले खेतों में इंतजाम होने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता। शादी की दावत में घराती-बराती के अलावा पूरा गांव शामिल होता है। ऐसे में खेतों में जिसे जहां भी जगह मिल जाती है, वहीं बैठकर भोजन खा लेते हैं। बिछौने का इंतजाम चाहे हो या न हो। खाने से ज्यादा समाज के महिला-पुरुषों की रुचि नाच-गाने में अधिक होती है।

    दावत में तोली चौकी घाट का महत्व आज भी बरकरार

    सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश चौहान और लोकेश अलावा का कहना है कि वक्त के साथ दाल-बाटी और साग-पूड़ी की दावत भी आदिवासी समाज की शादियों में दिखाई दे रही है। इसके बावजूद दावत में गेहूं से बने तोली चौकी घाट का बड़ा महत्व आज भी बरकरार है। उन्होंने कहा कि तोली चौकी घाट काफी स्वादिष्ट होती है और सभी इसे प्रेम भाव से साथ मिल-बैठकर खाते हैं। समाज की शादियों में तोली चौकी घाट खाने की परंपरा वर्षो से प्रचलित है। आमतौर पर इसे गरीबों की दावत कहा जाता है। इसके बावजूद तोली चौकी घाट को समाज का बड़ा और सक्षम तबका भी अपनाए हुए है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख और लिंक

    Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आशंका

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर

    MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से शुरू होंगे ट्रांसफर

    Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की हाई-लेवल मीटिंग; इस दिग्गज नेता का नाम सबसे आगे

    अब मध्य प्रदेश में मेट्रो कोच में मनाएं जन्मदिन और किटी पार्टी; घाटे से उबारेगा यह नया प्लान, जानें किराया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.