धनबाद: कोयलानगरी धनबाद में कांग्रेस और जिला प्रशासन के बीच विवाद अब सार्वजनिक रूप से सामने आ गया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने धनबाद अंचलाधिकारी (सीओ) के विरुद्ध धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने सीओ पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ के विरुद्ध शिकायत पत्र देने (conflict between congress and administration) के बाद मीडिया से बातचीत में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि प्रशासन लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने का प्रयास कर रहा है।
🚫 शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर केस दर्ज करने का विरोध
संतोष सिंह ने कहा कि हाल ही में कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय समस्याओं को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान प्रशासन ने उनपर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई पूरी तरह निराधार है। जनता की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करना प्रशासन की गलत मानसिकता को दर्शाता है। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सरकार को तत्काल कड़े कदम उठाने चाहिए।
🔍 धनबाद अंचल के सीओ पर गंभीर आरोप
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि संबंधित अंचलाधिकारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं और उनकी कार्यप्रणाली से सरकार की छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले भी अंचलाधिकारी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार, अपमानजनक भाषा के प्रयोग और जाति सूचक टिप्पणी करने के आरोप लग चुके हैं। इन (conflict between congress and administration) मामलों में भी पूर्व में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।


