Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चंपावत उपचुनाव : सीएम धामी आज करेंगे नामांकन, कैबिनेट मंत्रियों सहित बड़े भाजपा नेता रहेंगे मौजूद

    चंपावत उपचुनाव : सीएम धामी आज करेंगे नामांकन, कैबिनेट मंत्रियों सहित बड़े भाजपा नेता रहेंगे मौजूद

    May 9, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड : चम्पावत उपचुनाव के लिए सज चुके मैदान में आज 09 मई को भाजपा के स्टार प्रचारक सीएम के साथ नामांकन रैली का हिस्सा बनेगे। बनबसा से लेकर टनकपुर तक 85 किमी में 20 जगहों पर सीएम के स्वागत की व्यवस्था की गयी है। चम्पावत तहसील पहुंचने के बाद सीएम नामांकन (Dhami Will File Nomination) की प्रक्रिया पूरी करेंगे तत्पश्चात गोलज्यू का आशीर्वाद लेकर मोटर स्टेशन में जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

    इसे भी पढ़ें – चंपावत में बोले सीएम धामी, चुनाव में की गयी सभी घोषणाओं को पूरा करेगी सरकार

    Dhami Will File Nomination – सोमवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा से रोड-शो के जरिए चम्पावत की ओर रवाना होंगे। इस दौरान विभिन्न जगहों पर सीएम का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री के नामांकन रैली और जनसभा के दौरान मंत्रिमंडल के चार नेता सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और गणेश जोशी मौजूद रहेंगे।साथ ही, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के अलावा अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा और युवा रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सीएम के कार्यक्रम की शान बढ़ाएंगे।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में चौथी लहर के चलते अलर्ट, मास्क न पहनने पर 1000 रुपये तक का जुर्माना

    नामांकन की पूर्व संध्या पर सीएम के लिए सीट छोड़ने वाले चम्पावत के पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी तैयारियों का जायजा लिया। नामांकन के पश्चात तहसील से गोलज्यू मंदिर तक रैली निकलेगी जिसके बाद सीएम जनसभा करेंगे। जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठन ने बताया कि शाम तक सभी मंत्री और विधायक समेत स्टार प्रचारक चम्पावत विस में पहुंच जाएंगे।उपचुनाव को लेकर भाजपा का संगठन तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड़ पर है। सीएम को चुनाव जिताने के लिए चम्पावत से देहरादून तक लगातार बैठकों का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश संगठन के नेता कभी चम्पावत तो कभी दून की दौड़ लगा रहे हैं। वह विधानसभा में कार्यकर्ताओं की भी गंभीरता से समीक्षा कर रहे हैं ताकि चुनाव से पहले परिणाम की स्थिति सामने आ सके।

    सीएम के नामांकन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज होने लगी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ बड़े कार्यकर्ता सीएम की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मैदानी क्षेत्रों के अलावा पहाड़ के कई लोगों का रविवार को ही चम्पावत में जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.