Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीखा निशाना
    • रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा
    • केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेजे गए लोग
    • प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, हाथापाई
    • दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई योजना
    • पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सुसाइड नोट बरामद
    • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी को दबोचा
    • उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहित 14 की मौत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों को दिया होमवर्क, विकास परियोजनाओं को चिन्हित कर भेजें प्रस्ताव

    पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों को दिया होमवर्क, विकास परियोजनाओं को चिन्हित कर भेजें प्रस्ताव

    October 14, 2022 उत्तराखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के बीजेपी, और कांग्रेस सहित सभी विधायकों से अपने-अपने क्षेत्र में 10 अहम विकास परियोजनाओं (Development Projects) को चिन्हित करते हुए, प्रस्ताव भेजने को कहा है। सरकार इन परियोजनाओं को धरातल पर उतारेगी। सीएम ने इसके लिए राजनैतिक पहल करते हुए, सभी विधायकों को अनुरोध पत्र लिखा है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड के अस्पतालों में 28 सौ नर्सों की होगी भर्ती, नियमो में किया गया बदलाव

    विधायकों को लिखे अनुरोध पत्र के जरिए सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड दौरे में ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि 21 वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड राज्य का दशक होगा। इसी क्रम में राज्य सरकार विकल्प रहित संकल्प के साथ काम कर रही है। योजनाबद्ध तरीके से विकास के लिए प्रधानमंत्री के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ पर चलते हुए वो पार्टी सीमा से उपर उठकर राज्य के सभी विधायकगणों से सहयोग चाहते हैं।

    इसी क्रम में प्रत्येक विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र की व्यापक जनहित से जुड़ी दस औचित्यपूर्ण विकास योजनाओं के प्रस्ताव प्राथमिकता के आधार पर सरकार को उपलब्ध करा सकता है। प्रस्ताव के क्रम में शासन स्तर पर राज्य के आर्थिक संसाधनों को देखते हुए, विधायकों के साथ विचार विमर्श के बाद इन विकास परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से मूर्त रूप दिया जाएगा।

    इसे भी पढ़ें – एक महीने में कराइये रजिस्ट्रेशन नहीं तो बंद होगा मदरसा, उत्तराखंड सरकार ने दी चेतावनी

    Development Projects – हम राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ तक, उत्तराखंड को देश के श्रेष्ठतम राज्य बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में दलगत भावना से ऊपर उठते हुए, सभी विधायकों को अपने क्षेत्र की दस अहम परियोजनाओं को चिन्हित करते हुए, उसके प्रस्ताव देने को कहा गया है। ताकि उत्तराखंड के सभी क्षेत्रों का एक समान विकास हो सके। इसमें विधायकों का सहयोग जरूरी है।

    इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में यूपी पुलिस के साथ ग्रामीणों की मुठभेड़, फायरिंग में एक महिला की मौत, कई घायल

    प्रदेश में सभी विधायकों को सालाना 3.75 करोड़ रुपए की विधायक निधि मिलती है। ग्राम्य विकास विभाग इस वित्तीय वर्ष की पूरी विधायक निधि जारी कर चुका है। इस निधि के जरिए विधायक ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं, इसलिए निधि से ज्यादातर सड़क, खडंजा, नाली, चारदीवारी जैसे छोटे- मोटे काम ही हो पाते हैं। इसके अलावा विधायकों (खासकर विपक्षी दल) के पास, दूसरे विकास कार्यो के लिए सियासी पैरवी करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर

    हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियों की मौत

    जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा ‘हिस्ट्रीशीटर’ बताए जाने पर बिफरे

    रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे बंद

    देहरादून में 16 करोड़ का नया पुल पहली ही बारिश में धंसा! 16 दिनों में खुला भ्रष्टाचार? वाहनों की आवाजाही बंद

    ‘देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर’, राहुल गांधी का उत्तराखंड की BJP सरकार पर बड़ा हमला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.