डीडीयू मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय और आसपास के सरकारी दफ्तरों को आतंकी निशाना बना सकते हैं. ये जानकारी सूत्रों ने दी है. इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा (terrorist attack on BJP headquarters) कड़ी कर दी गई है. अलर्ट मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. दिल्ली पुलिस के साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की है तैनाती गई है.
terrorist attack on BJP headquarters – इनपुट में आशंका जताई गई है कि आतंकी संगठन दिल्ली बीजेपी कार्यालय और सरकारी संस्थानों को निशाना बना सकते हैं. इसके लिए सुसाइड बॉम्बर, कार बम, शूटआउट और आईईडी प्लांट जैसी साजिशों का इस्तेमाल किया जा सकता है. संभावित खतरे को देखते हुए पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके.
दिल्ली में कब-कब हुए आतंकी हमले
-
- एक साल पहले 2010 में आतंकियों ने जामा मस्जिद के पास गोलीबारी की थी. इस हमले में विदेशी नागरिक घायल हुए थे. वहीं, 2008 में दिल्ली के कनॉट प्लेस, करोल बाग, ग्रेटर कैलाश जैसे इलाकों में एक के बाद एक धमाके हुए थे. इन धमाकों में कई लोगों की मौत हुई थी.
-
- इन घटनाओं के साथ ही बीते सालदिल्ली में लाल किला के पास 10 नवंबर की शाम कार में धमाका हुआ था. जब ये धमाका हुआ तब आसपास और भी वाहन थे जो इसकी चपेट में आ गए. धमाका इतना भीषण था कि कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा. आसपास मौजूद कई लोगों की जान चली गई.


