दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की रोहिणी जेल के भीतर कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जेल के अंदर हुई एक खूनी झड़प में विचाराधीन कैदी की निर्मम हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) के मामले में जेल में बंद एक कैदी पर (Delhi Crime News) अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से अचानक ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस गंभीर हमले में कैदी की मौके पर ही मौत हो गई।

Delhi Crime News – यह सनसनीखेज घटना सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे अंजाम दी गई, जब जेल परिसर के भीतर आमतौर पर कैदियों की आवाजाही और गतिविधियां होती हैं। मृतक कैदी पर किस हथियार से किसने हमला किया, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए जेल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

पुलिस और प्रशासन की पड़ताल

जेल प्रशासन और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें इस बात की गहनता से जांच कर रही हैं कि हाई-सिक्योरिटी कहे जाने वाले परिसर के भीतर धारदार हथियार कैसे पहुंचा और इस हत्याकांड के पीछे की असली वजह क्या थी।

 

 

Share.
Exit mobile version