दिल्ली मेट्रो कार्पोरेशन (Delhi Metro Rail Corporation) की नवनिर्मित ग्रे लाइन ( Grey Line) पर मेट्रो का संचालन चार अक्टूबर से शुरू हो जाएगा| केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे हरी झंडी दिखाएंगे| हरदीप पुरी और केजरीवाल चार अक्टूबर को दोपहर 12:15 पर मेट्रो भवन से हरी झंडी दिखा कर इसे रवाना करेंगे| द्वारका से नजफगढ़ के बीच यात्री शाम पांच से सफर कर सकेंगे|
नजफगढ़ के शहरी गांवों को मेट्रो से जोड़ने वाली दिल्ली मेट्रो की करीब 4.2 किलोमीटर लंबी ग्रे लाइन चार अक्टूबर से शुरू हो जाएगी| इस गलियारे में द्वारका, नंगली और नजफगढ़ तीन स्टेशन हैं जिसमें द्वारका स्टेशन पर ब्लू लाइन के लिए इंटरचेंट है| दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो का द्वारका-नजफगढ़ गलियारा चार अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर शुरू होगा| केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य एवं नागर विमानन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे|
डीएमआरसी के निगमित संचार के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि मेट्रो भवन में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखा के रवाना करने का कार्यक्रम आयोजित होगा| इसके बाद उसी दिन शाम में पांच बजे से सेवा आम लोगों के लिए शुरू हो जाएगी| इस खंड के खुलने के बाद, दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क 377 किलोमीटर का हो जाएगा जिसमें 274 स्टेशन हैं| इनमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन भी शामिल है| दयाल ने बताया कि ग्रे लाइन 4.295 किलोमीटर लंबी है| इसमें से 2.57 किलोमीटर का हिस्सा जमीन से ऊपर है जबकि 1.5 किलोमीटर लाइन जमीन से नीचे है|
इसे भी पढ़ें:मोबाइल की घंटी के कारण एयरटेल और जिओ में हो रहा है घमासान युद्ध
नया मेट्रो स्टेशन
ग्रे लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन द्वारका, नंगली और नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन बनाए गए हैं| जिसमें द्वारका एलिवेटेड स्टेशन है। जबकि दो अन्य स्टेशन भूमिगत हैं| द्वारका स्टेशन ब्लू लाइन के साथ इंटरचेंज स्टेशन होगा। जहां यात्री द्वारका सेक्टर 21, एयरपोर्ट व नोएडा के लिए मेट्रो बदल सकेंगे|
ढांसा बस स्टैंड तक कॉरिडोर का हो रहा विस्तार
जानकारी के मुताबिक, इस कॉरिडोर का विस्तार ढांसा बस स्टैंड तक किया जा रहा है| इसके लिए नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन से ढांस बस स्टैंड के बीच कॉरिडोर का काम चल रहा है| इसकी लंबाई 1.54 किलोमीटर होगी| यह कॉरिडोर दिसंबर 2020 तक तैयार होने की उम्मीद है| इसका निर्माण पूरा होने पर ग्रे लाइन की कुल लंबाई 5.83 किलोमीटर हो जाएगी|
NCR के लोगों की राह होगी आसान
ग्रे लाइन फेज तीन का आखिरी कॉरिडोर है| ग्रे लाइन पर चालन शुरू होने से नजफगढ़ और इसके आस-पास के ग्रामीण इलाके मेट्रो से जुड़े जाएंगे| इस लाइन पर मेट्रो शुरू होने से नजफगढ़ के अलावा दिल्ली के विभिन्न हिस्सों और नोएडा व गाजियाबाद समेत एनसीआर के अन्य शहरों के बीच आवागमन की सुविधा आसान हो जाएगी| ग्रे लाइन पर सफर करने वाले यात्री नजफगढ़ से नोएडा एक घंटे में पहुंच सकेंगे| बता दें कि द्वारका से नजफगढ़ के बीच 4.29 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का निर्माण किया गया है|
तीन साल देरी से तैयार हुआ ग्रे लाइन कॉरिडोर
बता दें कि दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन का सबसे छोड़ा कॉरिडोर है| इसका निर्माण वर्ष 2016 में पूरा होना था| लेकिन जमीन विवाद के कारण निर्माण में करीब तीन साल की देरी हुई| अब इसका कॉरिडोर पर मेट्रो रफ्तार भरने के लिए तैयार है|
Image Source :- google