हिसार: हिसार जिला अदालत परिसर की पार्किंग में गैंगस्टर विनोद पानू उर्फ काणा की दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद सोशल मीडिया पर फैली एक पोस्ट ने पूरे मामले में सनसनी मचा दी थी। सोशल मीडिया (shooter of Hisar court) पर तेजी से वायरल हुई पोस्ट में कुख्यात लॉरेंस गैंग द्वारा इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया जा रहा था।
shooter of Hisar court – एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि पुलिस साइबर सेल की जांच में कोई वास्तविक या सत्यापित अकाउंट नहीं मिला है, जिससे यह प्रमाणित हो सके कि वारदात की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। उन्होंने कहा कि इस तरह की भ्रामक पोस्ट केवल समाज में डर, सनसनी और भ्रम पैदा करने के इरादे से वायरल की जाती हैं।
हत्यारा दिल्ली में चला रहा था कैब, कोर्ट ने भेजा 3 दिन के पुलिस रिमांड पर
अदालत परिसर में फायरिंग करने वाले गिरफ्तार मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी दिल्ली में कैब ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। पकड़े गए शूटर के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह खंगाल रही है कि दिल्ली में कैब चलाने के दौरान वह किन असामाजिक तत्वों के संपर्क में आया और उसे हत्या की सुपारी या निर्देश किसने दिए थे।
