अगर आप खरीदना चाहते है सस्ते, ब्रांडेड कपड़े और जरूरतमंद चीजे, तो Delhi की इन affordable markets में शॉपिंग करने जरूर जाइये-
आज हम आपको बताएंगे Delhi के Best affordable markets के बारे में जहां कपड़ों से लेकर शूज, सैंडल और कॉस्मेटिक्स तक बेहद सस्ते दामों पर मिल जाते हैं। यहां ब्रैंडेड कपड़ों से लेकर अन्य ब्रैंडेड चीजें तक काफी सस्ती मिलती हैं। पर यह तभी मुमकिन है जब आप इस मार्केट में सुबह 5 बजे पहुंचें।
आज हम आपको बताएंगे दिल्ली के चोर मार्केट के बारे में जहां कपड़ों से लेकर शूज, सैंडल और कॉस्मेटिक्स तक बेहद सस्ते दामों पर मिल जाते हैं।,यहां ब्रैंडेड कपड़ों से लेकर अन्य ब्रैंडेड चीजें तक काफी सस्ती मिलती हैं। पर यह तभी मुमकिन है जब आप इस मार्केट में सुबह 5 बजे पहुंचें।
इसीलिए Delhi के affordable markets की इन गलियों में शॉपिंग करना न भूले, आइये हम आपको बताते है कौन से हैं दिल्ली की अफोर्डेबल मार्केट्स मार्केट, जहां आप अभी तक नहीं गए है|
List of Affordable Markets in Delhi
1. दिल्ली का चोर बाजार –
आज हम आपको बताएंगे दिल्ली के चोर मार्केट के बारे में जहां कपड़ों से लेकर शूज, सैंडल और कॉस्मेटिक्स तक बेहद सस्ते दामों पर मिल जाते हैं।यहां ब्रैंडेड कपड़ों से लेकर अन्य ब्रैंडेड चीजें तक काफी सस्ती मिलती हैं। पर यह तभी मुमकिन है जब आप इस मार्केट में सुबह 5 बजे पहुंचें।
दिल्ली का चोर बाजार, जोकि चांदनी चौक में स्थित है। खास बात यह है कि यहां बड़े-बड़े ब्रैंड्स की चीजें 50 रुपये से लेकर 100, 200 और 300 रुपये तक में आसानी से मिल सकती हैं।
यानी अगर आपकी जेब में सिर्फ हजार या 2 हजार रुपये ही हैं, तो इसमें आप कपड़ों से लेकर स्मोर्टफोन और अन्य ब्रैंडेड चीजें आसानी से खरीद सकते हैं। इस चोर बाजार में कपड़ों के अलावा कंप्यूटर, ब्रैंडेड घड़ियां और आर्टिफिशल जूलरी तक काफी सस्ती मिलती हैं।
इन्हे भी पढ़े – https://currentnewsdainik.com/bigg-boss-season-13/
आपको बता दें कि यह बाजार हर रविवार सुबह 5:30 बजे से शाम 6 बजे तक लगता है। भारी संख्या में लोग यहां शॉपिंग करने आते हैं। इसलिए बेहतर शॉपिंग के लिए आप सुबह 5 बजे ही इस मार्केट में पहुंच जाएं।
यहां हर किसी की पसंद की और जरूरत की चीजें आसानी से और कम दाम में मिल जाती हैं। यह बाजार लाल किले के सामने करीब ढाई किलोमीटर तक के दायरे में लगता है।
2. दिल्ली का चांदनी चौक बाजार
चांदनी चौक दिल्ली के सबसे पुराने बाजारों में से एक है और आज भी ये शॉपिंग पसंद करने वालों के बीच काफी फेमस है। इस इलाके में शॉपिंग करने का अपना ही अलग मजा है। यहां की छोटी-छोटी तंग गलियों में आपको पैदल ही जाना होगा और रंग-बिरंगी दुकानें आपका मन मोह लेंगी।

शादी का लहंगा, जूलरी, शेरवानी और वेडिंग अक्सेसरीज से लेकर किताबें, रजाई-कंबल, बर्तन आदि सभी चीजें बेहद कम दामों पर आसानी से मिल जाती हैं।
चांदनी चौक के अंदर भी अलग-अलग हिस्से हैं जो शॉपिंग के मेन हब्स हैं, जैसे- नई सड़क, दरीबा कलान, चावड़ी बाजार, भागीरथी पैलेस, मोती बाजार आदि। और हां चांदनी चौक जाएं तो वहां का बेहतरीन स्ट्रीट फूड चखना न भूलें।
3. दिल्ली का लाजपत नगर बाजार –
जब बात शॉपिंग की आती है, तो दिल्ली वालों के लिए तो एक तरह से जन्नत है लाजपत नगर मार्केट| अगर आप ट्रडिशनल कपड़ों की शॉपिंग करना चाहती हैं तो लाजपत नगर से अच्छा मार्केट और कोई हो ही नहीं सकता।
यहां से खरीदी गई चीजों की क्वॉलिटी भी अच्छी होती है और डिस्काउंट्स की वजह से दाम भी कम रहता है। इस मार्केट की भी खास बात यही है कि यहां आपको सिर से लेकर पैर तक की जरूरत का सारा सामान बेहद आसानी से और कम दामों पर मिल जाएगा। लेदर से बने जैकेट्स और दूसरे आइटम्स भी यहां कम दाम में काफी अच्छे मिलते हैं।
4. दिल्ली का करोल बाग बाजार –
दिल्ली का करोल बाग मार्केट भी शॉपिंग पसंद करने वालों के बीच काफी फेमस है और ट्रडिशनल वेअर से लेकर एथनिक कपड़ों और वेस्टर्न वेअर की भी यहां ढेरों वरायटी और ऑप्शन्स मिल जाते हैं।
करोल बाग के कपड़ों का मार्केट काफी अट्रैक्टिव है और चांदनी चौक की तरह करोल बाग भी दिल्ली के सबसे पुराने मार्केट्स में से एक है।

यहां भी पर्मानेंट दुकानों के अलावा पटरी पर कई दुकानें लगती हैं, और स्ट्रीट शॉपिंग करने वाले यहां से भी 100-100 रुपये में काफी अच्छी चीजें खरीद सकते हैं। बस आपको सामान की पहचान होनी चाहिए।
5. दिल्ली का जनपथ बाजार –
अगर आप शॉपिंग के लिए ऐसी मार्केट की तलाश में हैं जहां आपको ड्रेस, जूलरी, सैंडल से लेकर हैंडबैग तक सब कुछ कम दाम में मिल जाए तो बिना ज्यादा सोचे दिल्ली के जनपथ मार्केट का रुख करें। इस मार्केट में आपको अपनी पसंद का हर वो सामान मिल जाएगा जिसकी लिस्ट बनाकर आप साथ लायी होंगी।
इसे भी पढे :- 6 साउथ इंडियन रेसिपी स्वादिष्ट और आसान
वेस्टर्न वेअर कपड़े, इमिटेशन जूलरी, आर्टिफिशल जूलरी, पेंटिंग्स, हैंडिक्रैफ्ट्स और ऐंटीक सामान भी बेहद कम दामों पर मिल जाता है। लेकिन ध्यान रहे कि इस मार्केट में बार्गेनिंग स्किल्स के बिना काम नहीं चलेगा।
6. दिल्ली का सरोजिनी नगर बाजार-
दिल्ली की लड़कियों की जान है ये सरोजिनी मार्केट, यहां पर सिर्फ 50 रुपये से कपड़ों की शुरुआत हो जाती है, यानी बजट में पूरी शॉपिंग, कॉलेज गर्ल्स की ये फेवरेट मार्केट है |
Delhi University, I. P, J.N.U.सभी जगहों से स्टूडेंट्स यहां हर दिन शॉपिंग के लिए आते हैं, इस मार्केट का सबसे बेस्ट पार्ट है बार्गेनिंग| यहां आप अपने मन मुताबिक पैसे कम करवा सकते हैं|

इस मार्केट में हमेशा दिन में जाएं, क्योंकि शाम के हिसाब से यहां की लाइटिंग इतनी अच्छी नहीं है, वहीं, अगर आप घर बैठे सरोजिनी नगर से शॉपिंग करना चाहते हैं तो वो ऑप्शन भी अवेलेबल है क्योंकि सरोजिनी नगर की अब ऑनलाइन बेससाइट भी है| इस बाज़ार के सबसे पास आईएनए मेट्रो स्टेशन है, सोमवार को सरोजिनी नगर बंद रहता है|
खूब होती है Bargaining-
दिल्ली के इन मार्केटों में इतना कम प्राइस होने के बाद भी खूब बार्गिन होती है| यहां पहले तो चीज़ो के दाम महंगे लगाए जाते है फिर इसके बाद बर्गिन करके कम कराया जाता है जी हां अगर कम करवाने हो दाम तो आपको बर्गिन की ट्रेनिंग करके जाना पड़ेगा|
आप जब भी यहां आए तो बार्गिन कर लें। रेट और भी कम हो सकते हैं| यहां किसी तरह की सेकंड हेंड कपड़े नहीं मिलते हैं। सभी प्रेश आइटम्स यहां मिलते हैं|

