शिमला : कांग्रेस के छह बागियों में शामिल रहे सुधीर शर्मा ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को मानहानि का नोटिस भेजकर पांच करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की। शर्मा ने यह नोटिस सुक्खू के इस दावे के एक दिन बाद भेजा है कि कांग्रेस के छह बागी विधायक और तीन निर्दलीय विधायक 15-15 करोड़ रुपये में बिके थे।
राज्य के ऊना जिले में एक रैली के दौरान सुक्खू ने बृहस्पतिवार (Defamation Notice Sent To CM) को कहा था कि कांग्रेस के बागी भ्रष्ट हैं और सलाखों के पीछे जाएंगे।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल सियासी संकट : कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य ने की बागियों से मुलाकात

उन्होंने कहा था, ”हमारे पास पैसा नहीं है, लेकिन हमारे पास ईमानदारी, नैतिकता और लोगों का समर्थन है।” सुक्खू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के छह बागी और तीन निर्दलीय विधायक 15-15 करोड़ रुपये में बिक गए। उन्होंने कहा था, हमारे पास सबूत हैं, क्योंकि पुलिस जांच में तथ्य सामने आने लगे हैं और उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है।

Defamation Notice Sent To CM – मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी 27 फरवरी के राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान करने वाले कांग्रेस के छह और तीन निर्दलीय विधायकों के खिलाफ की थी। ये विधायक बाद में भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस के छह बागी विधायकों को उनके संबंधित विधानसभा क्षेत्रों से टिकट दिए हैं।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल सीएम का इस्तीफे की खबरों से इनकार, बोले – बीजेपी फैला रही अफवाह

इस बीच, सुजानपुर और बड़सर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे दो अन्य कांग्रेस बागियों- राजेंद्र राणा और इंद्रदत्त लखनपाल ने शुक्रवार को कहा कि सभी नौ विधायक मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे और आपराधिक मामले का नोटिस भी भेजा जाएगा।

Share.
Exit mobile version