देर रात चली आंधी-तूफान से दिल्ली-एनसीआर में बेशक मौसम सुहावना हुआ है, लेकिन इससे काफी नुकसान भी हुआ है. रातभर हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अनेक जगह पेड़ एवं बिजली के (death came as storm) खंभे उखड़ गए और कई इलाकों में जलभराव हो गया. इस बीच गाजियाबाद से बुरी खबर सामने आई है. लोनी में रविवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश से एसीपी ऑफिस की छत गिरने से एक सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा मलबे में दब गए.
पुलिस कर्मियों और आसपास के लोगों ने उन्हें मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आला अधिकारियों और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा अंकुर विहार एसीपी ऑफिस में पेशकार के पद पर तैनात थे.
