Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Tamil Nadu Government Jobs: टीवीनके सरकार का बड़ा फैसला, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल की छूट का ऐलान
    • Rajasthan Education News: मदन दिलावर के फरमान से सरकारी टीचर्स की बढ़ी मुश्किलें, बिना बजट दीपावली पर स्कूल संवारने का दबाव
    • UP PCS Transfer News: पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले के बाद दो SDM समेत 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
    • Mumbai Model Honey Trap Case: मशहूर मॉडल पर कारोबारी को हनी ट्रैप में फंसाकर 1.39 करोड़ रुपये वसूलने का आरोप, केस दर्ज
    • Lucknow Murder Case: RSS कार्यकर्ता समेत परिवार के 3 सदस्यों की हत्या पर गरमाई सियासत, DGP और ACS होम ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
    • Lucknow Terror Plot Busted: यूपी एटीएस ने पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर रची जा रही टारगेट किलिंग की बड़ी साजिश को किया नाकाम, तीन गिरफ्तार
    • Chamoli Helicopter Crash: बदरीनाथ से लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत
    • Hisar Murder News: HAU लेबर कॉलोनी में 20 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या, सिर पर ईंट-रॉड से वार कर उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 31
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » Dark lips care tips : होंठों का कालापन दूर करने घरेलू कारगर उपाय…….

    Dark lips care tips : होंठों का कालापन दूर करने घरेलू कारगर उपाय…….

    March 17, 2020 मनोरंजन 6 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Dark lips care tips इस बात में कोई शक नहीं है कि गुलाबी होंठ किसी भी महिला की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं,कुछ महिलाएं तो लिपस्टिक लगाकर अपने होंठो का कालापन छिपा लेती हैं, लेकिन उनका क्‍या जिन्हें लिपस्टि‍क लगाना पसंद न हो? या फिर अगर आप बिना लिपिस्‍टक लगाए नैचुरल लुक में रहना चाहें तो यह कैसे मुमकिन हो सकता है|

     

    Dark lips care tips

    Dark lips care tips

    Dark lips care tipsसबसे पहले आपको ये जानने की जरूरत है कि आखिर होंठ काले कैसे हो जाते हैं,कई बार सूरज की रोशनी के सीधे संपर्क में होने की वजह से, किसी तरह की एलर्जी होने से, सस्ती क्वालिटी के कॉस्मेटिक के इस्तेमाल से, तंबाकू खाने से, बहुत अधिक सिगरेट पीने से या फिर कैफीन की बहुत ज्यादा मात्रा का सेवन करने से होंठ काले हो जाते हैं, कई बार ये हॉर्मोनल इम्बैलेंस की वजह से भी हो सकता है|

    अक्सर शरीर में पानी की कमी, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट से होंठ फट जाते हैं, उस पर पपड़ी जम जाती है या काले हो जाते हैं।

    इन सभी समस्याओं से होंठ भद्दे नजर आते हैं। कुछ आसान से होम रेमेडीज अपनाकर आप पा सकते हैं सॉफ्ट और पिंक होंठ…

    चेहरा खूबसूरत हो लेकिन होंठ काले हों, तो खूबसूरती बदसूरती में बदल जाती है। चेहरे की त्वचा की तरह होंठों की भी खास देखभाल की जरूरत होती है। चेहरे पर आंखों के बाद होंठों की तारीफ लोग अधिक करते हैं। ऐसे में होंठों को कोमल और गुलाबी बनाए रखना जरूरी Dark lips care tipsहो जाता है।

    अक्सर शरीर में पानी की कमी, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट से होंठ फट जाते हैं, उस पर पपड़ी जम जाती है या काले हो जाते हैं। इन सभी समस्याओं से होंठ भद्दे नजर आते हैं। कुछ आसान से होम रेमेडीज आपको देंगे सॉफ्ट और पिंक होंठ |

    वैसे तो बाजार में ऐसे कई उपाय मौजूद हैं जिनसे काले होंठों का रंग ठीक किया जा सकता है लेकिन कुछ घरेलू उपाय भी हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं, अच्छी बात यह है कि इनके इस्तेमाल से किसी प्रकार के साइडइफेक्ट का खतरा भी नहीं रहता है|

    इन्हे भी पढ़ें:-Long hair Tips ; लम्बे घने बालो की ख्वाहिश रखने वाले अगर कर दी ये गलती तो ………

    होंठों को गुलाबी और सॉफ्ट बनाने के लिए होम रेमेडीज……

     

    Dark lips care tips

     

    1. नींबू

    नींबू का इस्तेमाल अक्सर काले घेरों को दूर करने के लिए किया जाता है, आप इसका इस्तेमाल होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए भी कर सकती हैं |

    नींबू के ब्लीचिंग गुण होंठों के गहरी हो रही रंगत को कम करने में बहुत कारगर होते हैं, अच्छा रहेगा, अगर आप नींबू की कुछ बूंदों को अपने होंठों पर लगाकर सो जाएं, एक-दो महीने तक यह ऐसा करते रहने से होंठों का कालापन दूर हो जाएगा |

    2. गुलाब

    गुलाब में तीन खास औषधीय गुण पाए जाते हैं, ये राहत देने, ठंडक देने और मॉइश्चराइज करने का काम करता है | गुलाब की पंखुडि़यां होंठों के कालेपन को दूर करके उन्हें गुलाबी बनाती हैं, गुलाब जल की कुछ बूंदों को शहद में मिलाकर होंठों पर लगाने से फायदा होता है |

    3. जैतून का तेल

    जैतून का तेल भी आपके गहरे होंठों को हल्का बनाने में कारगर साबित हो सकता है | जैतून के तेल की कुछ बूंदों को उंगलियों पर लगाकर, प्रभावित जगह पर हल्की मसाज करें | ऐसा करने से होंठ मुलायम भी बनते हैं |

    4. चीनी

    होंठों की डेड स्किन हट जाने से भी कालापन दूर होता है, चीनी को मिक्सर में पीस ले और इसमें कुछ मात्रा में मक्खन मिलाकर होंठों पर लगाएं | हफ्ते में एक बार ऐसा करने से होंठ कोमल मुलायम हो जाएंगे और उनका गहरापन भी कम होगा |

    5. अनार

    होंठों की देखभाल के लिए अनार से बढ़कर कुछ भी नहीं | ये होंठों को पोषित करने के साथ ही मॉइश्चराइज करने का काम भी करता है | होंठों की नमी लौटाने के साथ ही अनार उन्हें नेचुरली गुलाबी भी करता है | अनार के कुछ दानों को पीस कर उसमें थोड़ा सा दूध और गुलाब जल मिला लें | इस पेस्ट को होंठों पर हल्के हाथ से मलने पर जल्दी फायदा होता है |

    6. चुकंदर

    चुकंदर में नेचुरल ब्लीचिंग का गुण होता है, जिससे ये होंठों के कालेपन को दूर करने का काम करता है और साथ ही इसका नेचुरल लाल रंग होंठों को गुलाबी भी बनाता है, चुकंदर का रस या पेस्‍ट रात के समय होंठों पर लगाएं. रात भर इसे यूं ही रहने दें और अगली सुबह साफ कर दें |

    इन्हे भी पढ़ें:-Dandruff Home Remedies – प्रकार, कारण और घरेलू उपाय

     

    Dark lips care tips

    (Dark lips care tips) आपको बताते है कुछ और खास टिप्स जिससे आप अपने होठो का रखे खास ख्याल……

    1 होंठों के कालेपन को दूर करके इसे हेल्दी बनाए रखने के लिए पौष्टिक और स्वस्थ आहार का सेवन करें। विटामिन और मिनरल्स होंठ की सेहत के लिए जरूरी होते हैं।

    विटामिन बी और ई होंठों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद होते हैं। विटामिन ई के लिए बादाम, जोजोबा, कोकोनट ऑयल व बटर आदि का प्रयोग करें।

    2 होंठों की नमी बनाए रखने के लिए एलोवेरा जेल बेहतर उपाय है। एलोवेरा में मौजूद पोषक तत्व फटे और रूखे होंठों को नर्म बनाते हैं।

    इसके जूस में मौजूद प्राकृतिक मॉइश्चराइजर तथा पोषक तत्व होंठों को मुलायम और चमकदार बनाते हैं।

    3 होंठों के कालेपन से छुटकारा पाकर इसे खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो दिन में लिप एक्सरसाइज करें। इसके लिए खूब हंसें। होंठों में कंपन करते हुए दिन में पांच से छह बार अवश्य मुस्कराएं।

    4 होंठ पर कई बार दाने, घाव निकल आते हैं या सूजन हो जाती है। इन समस्याओं को नजरअंदाज ना करते हुए डॉक्टर से जरूर जांच कराएं।

    समस्या बढ़ने का इंतजार न करें। होंठों की अधिकतर समस्याएं खराब खानपान और संक्रमण की वजह से उत्पन होती हैं। थकान और सिरदर्द लगातार होना भी होंठों की सेहत के लिए सही नहीं है, इसलिए डॉक्टर से जांच कराते रहें।

    5 शरीर में पानी की कमी होने से उसका नकारात्मक असर होंठों पर भी नजर आता है। इससे होंठ काले नजर आते हैं। होंठ की नमी बरकरार रखने के लिए अधिक पानी पिएं। रोज तीन लीटर पानी पीने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि इससे त्वचा में निखार भी आता है। होंठों की त्वचा मुलाय होती है |।होठों का कालापन दूर करने और गुलाबी बनाने के …

    image Source:-www.currentnewsdainik.com

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    रकुल प्रीत से लेकर अंशुला कपूर तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे मनाया करवा चौथ; देखें खूबसूरत तस्वीरें

    जान्हवी कपूर ने शो में की शिखर पहाड़िया संग शादी की प्लानिंग पर बात, वीर पहाड़िया को दी मजेदार डेटिंग एडवाइस

    ट्वीट की नंबरिंग में हुई गलती तो महानायक अमिताभ बच्चन ने सरेआम मांगी माफी, सादगी ने जीता फैंस का दिल

    सिनेमाघरों में धीमी हुई ‘उड़ता तीर’ की रफ्तार, जानिए अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के बीच चर्चा में आई प्रॉपर्टी

    King Movie Update: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ‘किंग’ के बड़े गाने की करेंगे शूटिंग, जानें पूरी डिटेल

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.