हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभूमि सजकर तैयार हो चुकी है। इस बार के चुनावी समर में कांग्रेस और भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी ने मैदान में उतरकर मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है।डलहौजी विधानसभा सीट (Dalhousie Assembly Seat) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में आती है। डलहौजी भी एक सामान्य वर्ग की सीट है और इसकी निर्वाचन क्षेत्र संख्या 4 है। वर्तमान में कांग्रेस की आशा कुमारी यहां से विधायक हैं। सुंदर और आकर्षक पहाड़ों वाला डलहौजी एक फेमस पर्यटन स्थल है। हर साल लाखों की तादाद में पर्यटक यहां घूमने और प्रकृति की सुंदरता का आनंद लेने के लिए यहां आते हैं।

इसे भी पढ़ें – वंदना ठाकुर कांग्रेस के बुलावे पर दिल्ली रवाना, पद से भी दिया इस्तीफा

2022 के विधानसभा चुनाव के लिए डलहौजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी मौजूदा विधायक आशा कुमारी को टिकट दिया है, जबकि भाजपा ने भी फिर से डी. एस. ठाकुर पर भरोसा जताया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने मनीष सरीन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।साल 2017 के विधानसभा चुनाव में डलहौजी सीट से कांग्रेस की आशा कुमारी ने बेहद कम अंतर से भाजपा के डी.एस. ठाकुर को हराकर जीत हासिल की थी। आशा कुमारी को जहां 24224 (48.77%) वोट पड़े थे, जबकि ठाकुर को 23668 (47.65%) वोट मिले थे। बता दें, 2012 के विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था।

इसे भी पढ़ें – टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावत, फायदा उठा सकती है कांग्रेस

Dalhousie Assembly Seat – गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 8 दिसंबर को मतगणना होगी। वर्तमान में 68 सीटों वाली हिमाचल विधानसभा में भाजपा के 44, कांग्रेस के 21, सीपीआईएम का 01 और 02 निर्दलीय विधायक हैं।

Share.
Exit mobile version