हिमाचल प्रदेश के मंडी विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री रहे महेंद्र ठाकुर का धर्मसंकट लगातार गहराता ही जा रहा है। सूत्रों की माने तो भाई रजत ठाकुर को टिकट देने से खफा चल रही (Vandana Thakur) वंदना ठाकुर कांग्रेस के बुलावे पर दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वंदना ठाकुर को कांग्रेस पार्टी मंडी जिला से ही चुनावी मैदान में अपनी ओर से उतार सकती है। अगर ऐसा होता है तो कद्दावर भाजपा नेता महेंद्र ठाकुर के लिए वंदना ठाकुर का यह कदम किसी बुरे सपने जैसा ही होगा।

इसे भी पढ़ें – टिकट बंटवारे के बाद भाजपा में बगावत, फायदा उठा सकती है कांग्रेस

जिला मंडी के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से महेंद्र ठाकुर के पुत्र रजत ठाकुर को टिकट मिलने के बाद रजत ठाकुर की बहन वंदना ठाकुर ही विरोध में उतर आई थी। वंदना ठाकुर भी टिकट के लिए दावेदारी जता रही थीं। मगर उन्हें टिकट नहीं मिला है। इससे वह अपने पिता और भाई से खासी नाराज हो गईं। भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री वंदना ठाकुर ने उनके भाई को टिकट देने के विरोध में अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया। उनके साथ ही संगठन की 55 अन्य महिलाओं ने भी इस्तीफा दिया।

इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने दूसरी सूची जारी की, महेश्वर, धवाला और रवि को भी दिया टिकट

Vandana Thakur – इसके बाद वंदना ठाकुर ने सोशल मीडिया पर भी जमकर गुस्सा निकाला था। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली से टिकट तो ले आते हैं, मगर वोट कहां से लाएंगे। वहीं, बाद में एक और पोस्ट डाली और कहा कि हर बार परिवारवाद में बेटियों की बलि क्यों दी जाती है। इसके बाद इन्होंने पोस्ट पर ही इस्तीफा दे दिया है।इस पारिवारिक कलह से धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के कद्दावर नेता धर्म संकट में फंसकर रह गए हैं। एक तरफ जहां उन्हें बेटे को टिकट मिलने की खुशी है, वहीं बेटी की नाराजगी ने भी उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बेटी वंदना उनके साथ लगातार विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के प्रचार में जुटी रही हैं। ऐसे में उनको नाराज देखकर वह स्वयं भी खुद को असहज पा रहे हैं।

Share.
Exit mobile version