Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला आरक्षण के मुद्दे पर NDA का बड़ा ऐलान, विपक्ष के खिलाफ कल देशभर में होगा जोरदार प्रदर्शन
    • आस्था या संविधान? सुप्रीम कोर्ट में 9 जजों की बेंच के सामने तीखी बहस, ‘अंतरात्मा की स्वतंत्रता’ पर उठे बड़े सवाल
    • दोहरी नागरिकता मामले में राहुल गांधी की बढ़ेंगी मुश्किलें, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश
    • ‘कांग्रेस ही OBC की सबसे बड़ी विरोधी’, महिला आरक्षण पर अमित शाह ने विपक्ष को आईना दिखाया
    • महिला आरक्षण से जुड़ा 131वां संविधान संशोधन बिल गिरा, विपक्ष ने कहा- ‘बीजेपी को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत’
    • अब राजस्व संबंधी शिकायतों का 48 घंटे में होगा समाधान, हरियाणा सरकार ने शुरू की नई सेवा
    • पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को हथियार दिखाकर डराने की कोशिश, बोले- ‘असली अपराधियों को पकड़े हरियाणा पुलिस’
    • सैन्य अभियानों को ‘मैजिक शो’ बताने पर भड़के CM नायब सैनी, राहुल गांधी पर बोला तीखा हमला
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, April 18
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » ‘आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है…’ कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका

    ‘आपका नंबर पहलगाम आतंकी के पास है…’ कॉल पर डराकर बुजुर्ग से 73 लाख की ठगी, जानें डिजिटल अरेस्ट का नया तरीका

    April 15, 2026 महाराष्ट्र 2 Mins Read
    cyber crime Kalyan news
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

     महाराष्ट्र के कल्याण से साइबर ठगी का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां ठगों ने आतंकी कनेक्शन का डर दिखाकर 82 साल की बुजुर्ग महिला से 73 लाख 30 हजार रुपये ठग लिए. खुद को (cyber crime Kalyan news) जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर आरोपियों ने महिला को इतना डरा दिया कि उन्होंने महज पांच दिनों में अपनी पूरी जमा-पूंजी ठगों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दी.

    cyber crime Kalyan news – यह घटना कल्याण पश्चिम के सिंडीकेट इलाके में रहने वाली रोहिणी चंद्रकांत कुलकर्णी (82) के साथ 6 से 10 अप्रैल 2026 के बीच हुई. ठगों ने डिजिटल अरेस्ट जैसा माहौल बनाकर इस पूरी साजिश को अंजाम दिया.

    कैसे रची गई साजिश?

    6 अप्रैल को महिला को विजय खन्ना नाम के व्यक्ति का फोन आया. उसने खुद को जांच अधिकारी बताते हुए दावा किया कि पहलगाम हमले में शामिल एक पाकिस्तानी आतंकवादी के पास उनका मोबाइल नंबर मिला है. साथ ही यह भी कहा गया कि उस आतंकी से जुड़े संदिग्ध लेन-देन में उनका नाम सामने आया है. इस झूठी कहानी से घबराई महिला को ठगों ने लगातार कॉल और व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क में रखा और जांच में सहयोग करने के नाम पर दबाव बनाया.

    पैसे सुरक्षित करने के नाम पर ठगी

    ठगों ने महिला से कहा कि उनके बैंक खातों की जांच के लिए रकम अस्थायी रूप से सुरक्षित खातों में ट्रांसफर करनी होगी. भरोसा जीतने के लिए अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल भी भेजी गई. डर के माहौल में महिला ने 6 से 10 अप्रैल के बीच RTGS और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 73.30 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए.

    परिजनों को बताया तो खुला राज

    बाद में जब महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तब ठगी का खुलासा हुआ. इसके बाद उन्होंने कल्याण के महात्मा फुले चौक पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस निरीक्षक विजय नाईक के नेतृत्व में मामले की जांच जारी है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद

    बकरी का जिगर और श्मशान की राख… मुंबई में फर्जी तांत्रिक की ‘अघोर साधना’, जानें ठगी का पूरा खेल

    500 रुपये में लड़की का जुगाड़ और फ्लैट में सेक्स रैकेट; अमरावती स्कैंडल में खुले सनसनीखेज राज

    नासिक में TCS अधिकारियों पर धर्मांतरण और यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, 150 कर्मचारी भेजे गए WFH

    108 लड़कियों से दरिंदगी और 350 वीडियो वायरल; जानें अमरावती ‘वीडियो कांड’ में कैसे बिछाया गया जाल

    मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.