नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में सोमवार सुबह बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की संभावनाओं के बाद ब्रेंट क्रूड करीब 4% तक लुढ़क गया है। ब्रेंट क्रूड 83.81 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड 80.91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस (Crude Oil Price Drop) वैश्विक नरमी का असर अभी तक भारतीय उपभोक्ताओं पर नहीं पड़ा है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें 25 मई से स्थिर बनी हुई हैं।
महानगरों और प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
कच्चे तेल में नरमी के बावजूद, भारतीय तेल कंपनियों ने आज भी ईंधन के (Crude Oil Price Drop) दामों में कोई राहत नहीं दी है। देश के प्रमुख शहरों के रेट नीचे दिए गए हैं:
| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
| दिल्ली | 102.12 | 95.20 |
| मुंबई | 111.21 | 97.83 |
| कोलकाता | 113.51 | 99.82 |
| चेन्नई | 107.77 | 99.55 |
| नोएडा | 102.12 | 97.56 |
| लखनऊ | 101.89 | 95.36 |
| पटना | 113.37 | 99.36 |
| रांची | 105.26 | 100.49 |
| भोपाल | 114.57 | 99.64 |
| चंडीगढ़ | 101.51 | 89.47 |
कैसे पता करें अपने शहर के ताजा रेट?
ग्राहक घर बैठे SMS के जरिए ईंधन की कीमतें जान सकते हैं:
-
-
Indian Oil (IOC): RSP और अपना शहर कोड लिखकर 9224992249 पर भेजें।
-
-
-
Bharat Petroleum (BPCL): RSP और अपना शहर कोड लिखकर 9223112222 पर भेजें।
-
-
-
Hindustan Petroleum (HPCL): HPPRICE और अपना शहर कोड लिखकर 9222201122 पर भेजें।
-


