बिहार के मुंगेर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक 25 साल की महिला ने अपनी ही सगी भतीजी की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने समलैंगिक संबंध बनाने से इनकार (aunt was pressurizing niece for homosexual relations) कर दिया था. आरोपी बुआ ने इस घिनौनी साजिश को छिपाने के लिए हत्या को सुसाइड का रूप देने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने राज खोल दिया.
घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की है. मृतक किशोरी (15 वर्ष) इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाली थी और पढ़ाई में काफी मेधावी थी. शनिवार शाम करीब 7 बजे आरोपी बुआ कोमल (25) ने उसे यह कहकर अपने घर बुलाया कि उसकी मां घर पर नहीं है और उसे काम में मदद चाहिए. पिता की अनुमति लेकर किशोरी बुआ के घर गई, लेकिन उसे क्या पता था कि वह अपनी मौत के पास जा रही है.
इसे भी पढ़ें – डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पार्थिव शरीर
aunt was pressurizing niece for homosexual relations – हत्या के बाद आरोपी ने पूरी कहानी रची. वह बदहवास होकर अपने भाई (किशोरी के पिता) के घर पहुंची और दावा किया कि उसकी भतीजी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. उसने कहा कि वह बाथरूम गई थी और पीछे से यह हादसा हो गया.
ग्रामीणों और परिजनों ने कोमल के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. लोगों का कहना है कि कोमल स्वभाव से समलैंगिक है और वह लड़कों की तरह छोटे बाल रखती है. आरोप है कि वह गांव की गरीब महिलाओं को आर्थिक मदद का लालच देकर उनके साथ संबंध बनाने का दबाव बनाती थी.
