रांची : राजधानी रांची में वाहन बीमा की राशि हड़पने के लिए एक कार मालिक द्वारा अपनी ही गाड़ी चोरी कराने का सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर निवासी प्रिंस कुमार ने 31 अगस्त की रात थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि उसकी एसयूवी (SUV) कार रात के समय घर के आंगन में खड़ी थी, लेकिन अगली सुबह उठने पर वह वहां से गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न (Crime in Ranchi) मिलने का दावा करते हुए प्रिंस ने रातू थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

 खुद मालिक ही निकला मास्टरमाइंड

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रातू थाना पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर छानबीन तेज की। मुखबिर तंत्र और गोपनीय सूचनाओं के (Crime in Ranchi)  विश्लेषण के बाद जांच टीम के सामने बेहद चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए। पुलिसिया जांच में साफ हुआ इस वारदात में किसी बाहरी गिरोह का हाथ नहीं था, बल्कि खुद गाड़ी का मालिक प्रिंस कुमार ही इस पूरे षड्यंत्र का मुख्य साजिशकर्ता था।

1 लाख में कबाड़ी को बेची कार 

पूछताछ और पड़ताल में खुलासा हुआ कि प्रिंस कुमार अपनी कार में बार-बार आ रही यांत्रिक खराबियों से बेहद परेशान हो चुका था।परेशानी से छुटकारा पाने और दोहरा मुनाफा कमाने के चक्कर में उसने गाड़ी को करीब 1 लाख रुपये में एक कबाड़ी वाले के हाथों बेच दिया। इसके बाद उसने बीमा कंपनी से लगभग 4 लाख रुपये का इंश्योरेंस क्लेम हासिल करने के उद्देश्य से घर के आंगन से कार चोरी होने का मनगढ़ंत नाटक रचा और थाने में केस दर्ज करा दिया।

 

 

 

Share.
Exit mobile version