दुर्ग : सोमवार को दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम कुथरेल के राम लीला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू ने सभा को (Congress Will Come Again) संबोधित करते हुए कहा की आप सभी ने मुझे पांच साल पूर्व अपना आशीर्वाद देकर इस क्षेत्र का विधायक और मंत्री बनाए । जैसा मैं हमेशा कहता हुं की में राजनीति रिश्ता नहीं बल्कि आप सभी से परिवारिक रिश्ता बनाता हूं । इस बार भी मुझे आप सभी का सेवा करने का आशीर्वाद प्रदान करें।

इसे भी पढ़ें – अस्सी करोड़ गरीबों को पांच साल और मिलेगा मुफ्त राशन – पीएम मोदी

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी, केंद्र सरकार और केंद्रीय जांच एजेंसियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इन लोगों को मालूम हो गया है कि यह लोग छत्तीसगढ़ एक बार फिर से हार रहे हैं। अब इससे परेशान होकर केंद्र सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।आप सभी सावधान रहें इनके नेता उल्टे-सीधे आरोप लगाकर गायब हो जाते हैं। घोटालों की बात करते हैं, लेकिन जब प्रमाण मांग लो तो हंगामा शुरू कर देते हैं।हमने राज्य के हित, विकास और उन्नति के लिए काम किया,सीएम भूपेश बघेल ने कहा की उनकी सरकार ने राज्य के हित, विकास और उन्नति के लिए काम किया है।

 इसे भी पढ़ें – कांग्रेस सट्टेबाजों के अवैध धन का इस्तेमाल छत्तीसगढ़ चुनाव प्रचार में कर रही : भाजपा

Congress Will Come Again – बघेलसीएम बघेल ने दावा किया कि इस समय पूरे राज्य के वोटरों में कांग्रेस को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इस बार पहले से भी बड़ी जीत होगी। चाहें श्वष्ठ और ढ्ढञ्ज जितने छापे मारे, पिछली बार हमने 68 सीटें जीती थीं, इस बार 75 पार करेंगे।पहले की तरह किसानों का कर्ज माफ होगा्, नि:शुल्क शिक्षा मिलेगी, गैस सिलेंडरों पर  500 प्रति सिलेंडर सब्सिडी महिलाओं के खातों में जमा होंगे+ 200 यूनिट तक मिलेगी।

Share.
Exit mobile version