Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगली सुनवाई
    • Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों में समन्वय
    • Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल
    • 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को ‘गुजरात गरिमा पुरस्कार’ से नवाजेगी सरकार
    • Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने की शिरकत
    • चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे सवाल
    • Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत
    • INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संकेत
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » फूलोदेवी नेताम के डिनर से गरमाई सियासत, क्या छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?

    फूलोदेवी नेताम के डिनर से गरमाई सियासत, क्या छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष?

    July 17, 2026 छत्तीसगढ़ 2 Mins Read
    Chhattisgarh Congress News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress News) में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार की रात राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की ओर से राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के लिए आयोजित डिनर ने सियासी हलकों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। भले ही इसे राज्यसभा सदस्य बनने के बाद का एक औपचारिक ‘कर्टसी डिनर’ (Courtesy Dinner) बताया जा रहा हो, लेकिन इसके समय और इसमें शामिल होने वाले नेताओं को देखते हुए इसके गहरे राजनीतिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, इस खास डिनर में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे शामिल होंगे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उपमुख्यमंत्री, पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। लंबे समय बाद पार्टी के कई प्रभावशाली नेताओं का एक साथ एक मंच पर जुटना स्वाभाविक रूप से चर्चा का विषय बन गया है।

    इसे भी पढ़ें –  Bilaspur News: बलौदाबाजार के ट्रैफिक SI की पत्नी की शिवनाथ नदी में मिली लाश, 3 दिन से थी लापता

    Chhattisgarh Congress News – गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने हाल ही में अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे किए हैं। संगठन में सामान्यतः प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का ही माना जाता है, इसलिए अब नए नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच फूलोदेवी नेताम का नाम भी संभावित दावेदारों में लिया जा रहा है, जिससे इस डिनर को ‘डिनर डिप्लोमेसी’ के रूप में देखा जा रहा है।

    दीपक बैज को दोबारा जिम्मेदारी या मिलेगा नया चेहरा?

    कांग्रेस के एक वर्ग का मानना है कि संगठन की मजबूती को देखते हुए पार्टी नेतृत्व मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज (Deepak Baij) पर ही दोबारा भरोसा जता सकता है। वहीं, पार्टी के भीतर ऐसे नेताओं की भी कमी नहीं है जो संगठन में नए नेतृत्व की संभावना देख रहे हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singh Deo) समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम भी संभावित अध्यक्षों की सूची में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

    CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प्रेरणा

    Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी वाराणसी

    Kaushalya Devi Bhajan: रामधुनी में मंजीरा बजाती नजर आईं मुख्यमंत्री की पत्नी, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की शिरकत

    जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के शहडोल से गिरफ्तार

    हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीखा पलटवार

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.