नई दिल्ली : कांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए आज कहा कि श्री गांधी ने अपने लेख में औपनिवेशिक काल की लूट का उल्लेख किया है और श्री सिंधिया को इसे व्यक्तिगत नहीं लेना चाहिए लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि (Congress Hits Back At Scindia) ग्वालियर रियासत ने हिंदुस्तानी विद्रोहियों को कुचला और अंग्रेजों का साथ दिया था।
इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी ने की मैच फिक्सिंग की बात, बिफरे भाजपा नेता याद दिलाया इतिहास
Congress Hits Back At Scindia – कांग्रेस ने यह प्रतिक्रिया पार्टी नेता राहुल गांधी के लेख पर श्री सिंधिया की उस टिप्पणी पर दी है जिसमें उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जो लोग नफरत बेच रहे हैं उन्हें भारत के गौरव और इतिहास को लेकर लेक्चर देने का अधिकार नहीं है। श्री गांधी ने भारत की वैभवशाली विरासत को लेकर सारी सीमाएं लांघ कर टिप्पणी की है।
श्री सिंधिया की इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस ने कहा हिस हाइनेस सिंधिया जी, आपने राहुल जी के एकाधिकारवादी निगम पर हमले को थोड़ा पर्सनली ले लिया। इस निगम ने अपने शिकंजे से देश के नवाबों और राजे-रजवाड़ों को डरा-धमका कर भारत को गुलाम बनाकर हमें लूटने का काम किया था। इतिहास के अनुसार ग्वालियर के सिंधिया परिवार की भूमिका 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में जटिल रही।
इसे भी पढ़ें – बिना उचित प्रक्रिया के घर तोड़ना यूपी सरकार को पड़ा महंगा, 25 लाख देना होगा मुआवजा
श्रीमंत जयाजीराव सिंधिया, जो उस समय ग्वालियर के शासक थे, उन्होंने अपनी सेना को ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद के लिए भेजा और विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई करवाई। इतिहास में यह स्पष्ट है कि श्रीमंत जयाजीराव ने उस एकाधिकारवादी निगम का साथ दिया। हम उनकी वतन परस्ती पर शक नहीं करते, उन पर दबाव रहा होगा और उसी दबाव का ज़िक्र राहुल गांधी जी ने अपने लेख में भी किया है।
