Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से सफदरजंग ले जाते समय हुई मौत
    • राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प
    • ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार
    • तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
    • उत्तराखंड में PMAY-U को मिली नई रफ्तार, दिसंबर तक 15 हजार परिवारों को मिलेगी पक्की छत
    • प्रयागराज में भारी बारिश से हाहाकार: सड़कों पर भरा पानी, जलभराव पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; DM और नगर आयुक्त तलब
    • हमीरपुर में फूड रेड के दौरान हड़कंप: SDM के कहने पर दुकानदार ने अपनी ही दुकान की मिठाई खाने से किया इनकार
    • गोमतीनगर में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड: पत्नी और बहन की हत्या के बाद मैनेजर ने की खुदकुशी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, August 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » कांग्रेस, चीन, और न्यूज क्लिक राष्ट्रविरोधी गर्भनाल से जुड़े हुए हैं : अनुराग ठाकुर

    कांग्रेस, चीन, और न्यूज क्लिक राष्ट्रविरोधी गर्भनाल से जुड़े हुए हैं : अनुराग ठाकुर

    August 8, 2023 देश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस, चीन और न्यूज क्लिक राष्ट्रविरोधी गर्भनाल (Congress China And News Click) से जुड़े हुए हैं। राहुल गांधी की नफरत की दुकान में चीनी सामान साफ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान के साथ खड़े हैं। सोमवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि न्यूज क्लिक चाइना के नैरेटिव को बनाने में लगा हुआ है और इसके समर्थन में कांग्रेस पार्टी खड़ी हुई है। न्यूज क्लिक फ्री न्यूज के नाम पर फेक न्यूज बांटने का काम कर रही है। देश में झूठ फैलाने का काम कर रही थी, इसको चीन सहित कई माओवादी संगठन से फंडिंग मिल रही थी।

    इसे भी पढ़ें – देश कह रहा है भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण ‘भारत छोड़ो’ : प्रधानमंत्री मोदी

    अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस से सवाल पूछा कि पार्टी को देश को बताना चाहिए कि न्यूज क्लिक जैसे मीडिया संस्थान से
    जुड़ने की क्या मंशा थी, क्यों वे टुकड़े- टुकड़े गैंग के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि साल 2021 में केन्द्र सरकार ने न्यूज क्लिक को बेनक़ाब किया कि कैसे विदेशी दुष्प्रचार भारत के ख़िलाफ़ है। भारत विरोधी इस अभियान में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल उनके समर्थन में आए। चीनी कंपनियां मुगल नेविल रॉय सिंघम के माध्यम से न्यूज क्लिक को फंडिंग कर रही थीं लेकिन उनके सेल्समैन भारत के कुछ लोग थे, जो उनके खिलाफ कार्रवाई होने पर उनके समर्थन में आ गए।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस चार दशक तक नहीं समझ सकी, पंचायती राज प्रणाली लागू करना कितना जरूरी है : प्रधानमंत्री मोदी

    Congress China And News Click – इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर ने कहा कि न्यूज क्लिक जैसे मंचों और संयुक्त रूप से संचालित होने वाले अन्य मंचों पर वो ही नैरेटिव दोहराई जाती है, जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेशी मंचों पर बोलते हैं, मसलन लोकतंत्र खतरे में है, न्यायपालिका से समझौता किया गया है, ईवीएम से समझौता किया गया है। यह बिल्कुल वही कहानी है, जो ये मंच सामने रखते हैं। यह देश के खिलाफ एक जटिल साजिश है। यह ऑपरेटरों का एक नेटवर्क है, जिसे वित्त पोषित किया जा रहा है, जिसे निहित स्वार्थों द्वारा बढ़ावा दिया जा रहा है, जो भारत के उत्थान के विरोधी हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    राजीव गांधी की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सोनिया-राहुल और खरगे ने ‘वीर भूमि’ पर अर्पित किए पुष्प

    ‘वंदे मातरम्’ पर सियासी घमासान: अमित शाह बोले- 2 छंद गाने का कांग्रेस का फैसला देश विरोधी, वेणुगोपाल का पलटवार

    तेलंगाना के सिद्दिपेट में भीषण सड़क हादसा: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

    विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप

    चाणक्यपुरी में पाकिस्तान को कड़ा संदेश: हाई कमीशन के बाहर अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, सिविक एजेंसी की बड़ी कार्रवाई

    कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जवाब

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.