भिण्ड : कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज के नेतृत्व में आज भिण्ड शहर के परेट चैराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीईबी का पुतला फूंका गया।काँग्रेस (Congress) के प्रवक्ता और महामंत्री के.के मिश्रा द्वारा जब वर्ग तीन शिक्षक पात्रता परीक्षा की हकीकत का खुलासा किया तो उनपर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है। इस दौरान घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा लेकिन गुस्साए कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे।
इसे भी पढ़ें – गृह प्रवेशम : 5 लाख लाभार्थियों को पीएम मोदी ने वर्चुअल कराया गृह प्रवेश
Congress – प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने कहा मध्य प्रदेश में युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। व्यापमं का नाम बदलकर पीईबी रख दिया लेकिन घोटाले जस का तस रहे। मुझे लगता परीक्षा के नाम पर धांधली के तार सीधे मुख्यमंत्री से जुड़े हुए हैं। उनके ओएसडी के मोबाइल में पेपर का मिलना सबसे बड़ा सबूत हैं। उन्होंने कहा इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।

काँग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कहा ये विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है । और परीक्षा में धांधली करने वाले को बचाने का प्रयास है। भाजपा का ये कृत्य निंदनीय है । प्रदेश के युवाओं से मुख्यमंत्री माँफी मांगे कांग्रेस उनकी हिटलर शाही से चुप रहने वाली नही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मुर्दाबाद, व्यापम घोटाला बंद करो, भाजपा भ्रष्ट है कि गगन चुम्बी नारे लगाए।
इसे भी पढ़ें – शराबबंदी पर फिर बोली उमा भारती, कहा पत्थर तो चेतावनी था
कांग्रेस के पुतला दहन कार्यक्रम में व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय भूता,युवा कांग्रेस आइटिसेल के जिला सहयोजक दीपू दुबे,ममता मिश्रा,राहुल राजावत,अशोक गुप्ता,अजय पुरोहित,सुशांत सिंह राजावत,सतपाल अगरिया,वीरप्रकाश श्रीवास्तव, आदित्य पुरोहित,नीरज त्रिपाठी, बीजेद्र बघेल,संतोष चौहान,सोहन तिवारी, गोविंद शाक्य,कुलदीप भारद्वज, अरविंद सोनी,पिंटू शर्मा,लोकेश दुबे,देवेंद्र सोनी,अमित वर्मा,अमित शिवहरे,बलराम राठौर, आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
Author – आदित्य द्विवेदी

