Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी
    • चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत
    • Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा
    • सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान
    • कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट
    • पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा
    • उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा
    • रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, September 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शांत स्वभाव के शिवराज बने ‘बुलडोजर मामा’, 2023 चुनाव से पहले इमेज बदलने का प्रयास

    शांत स्वभाव के शिवराज बने ‘बुलडोजर मामा’, 2023 चुनाव से पहले इमेज बदलने का प्रयास

    April 1, 2022 मध्य प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब बीस महीने पहले ही राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) चुनावी मोड में नजर आने लगे हैं। एक वक्त पर शांत स्वभाव के लिए पहचान रखने वाले शिवराज (CM Shivraj) अब ‘बुलडोजर मामा’ के रूप में आने की कोशिश में जुटे हैं। ‘बुलडोजर मामा’, जो गरीबों के प्रति उदार हैं और गलत अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही को भी तैयार हैं।

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ की ऐतिहासिक जीत के बाद शिवराज ने खुद को पूरी तरह से नए तेवर और छवि के लिए तैयार कर लिया है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को ‘बुलडोजर बाबा’ के रूप में एक ब्रैंड बनाया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में मुफ्त राशन और आवास योजना का जमकर फायदा उठाया था और इससे पार्टी को लाभार्थियों के बीच नया चुनावी क्षेत्र भी बना।

    इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रवक्ता पर एफआईआर, गुस्साए कांग्रेसियों ने फूंका CM शिवराज का पुतला

    अधिकारियो को अल्टीमेटम                                                                                                       एक ओर जहां कांग्रेस की प्रदेश यूनिट में अंतर्कलह मची हुई है, वहीं दूसरी ओर चौहान ने सरकारी योजनाओं को लेकर पिछले महीने 15 जनसभाओं को संबोधित किया और अधिकारियों के साथ 17 बैठकों की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने इन बैठकों को लेकर बताया कि चौहान ने उन्हें साफ चेतावनी दी थी कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचने में अगर जरा सी भी लापरवाही हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि मार्च महीने में पंचमढ़ी में एक कैबिनेट बैठक में चौहान ने अगले 20 महीनों के लिए मंत्रियों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किया है।

    बनाई ‘बुलडोजर मामा’ वाली छवि
    कल्याणकारी योजनाओं के साथ शिवराज मतदाताओं को यह संदेश देने की भी कोशिश कर रहे हैं कि वह माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ बेहद सख्त हैं। 20 मार्च को सीएम शिवराज ने एक जनसभा के दौरान कहा था कि ‘मामा का बुलडोजर चालू हो गया है, अब यह तब तक नहीं रुकेगा जब तक बदमाशों को दफ़नाया नहीं जाता। उनके घर उजाड़ दिए जाएंगे। मैंने राज्य से डकैतों को खत्म किया और अब मैं माफियाओं और अपराधियों को खत्म कर दूंगा।’ इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने पूरे राज्य में शिवराज को ‘बुलडोजर मामा’ के रूप में पेश करने वाले पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों में दिखाया गया कि पिछले दो सालों में राज्य सरकार ने माफिया या अपराधियों के 127 भवनों को जमींदोज कर दिया है।

    इसे भी पढ़ें – गृह प्रवेशम : 5 लाख लाभार्थियों को पीएम मोदी ने वर्चुअल कराया गृह प्रवेश

    अधिकारियों के सामने भी सख्त  
    अधिकारियों के अनुसार, सरकारी कर्मचारियों के सामने भी शिवराज ने काफी सख्त होते हुए अपनी छवि बदलने की कोशिश की। 19 मार्च को हुई बैठक में चौहान ने अधिकारियों से साफ कहा कि अगर वे ठीक तरह से जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं तो उनका तबादला कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था, ‘मैं साफ कह रहा हूं कि अपराधियों के लिए किसी तरह की दया और भ्रष्टाचार नहीं देखना चाहता। अगर अधिकारियों को कोई समस्या है तो मैं उनका ट्रांसफर कर दूंगा लेकिन मैं मध्य प्रदेश से अपराधियों को बाहर निकालने और गरीबों की मदद करने के अभियान को नहीं रोकूंगा।’

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्तार

    बालाघाट में 30 से ज्यादा बैगा बच्चों की मौत का मामला गरमाया, CJP संयोजक अभिजीत दीपके पहुंचे गांव

    सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप

    13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे ₹1835 करोड़

    24 साल की उम्र में की थी छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 की उम्र में गिरफ्तार; गन्ने की चरखी से पकड़ा गया स्थायी वारंटी

    ‘विकास के लिए आस्था से समझौता न हो’, उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान मंदिर पर CM को लिखा पत्र

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.