गांडेय विधानसभा विधायक सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जिसके बाद आज शाम को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर बैठक बुलाई है. यह बैठक आज 3 जनवरी शाम 4:30 बजे बुलाई है. इस बैठक में गठबंधन के सभी विधायकों को मौजूद रहने को कहा गया है.
इसे भी पढ़ें – कुछ ताकतें आदिवासी समुदाय को बांटने की कोशिश कर रही हैं : हेमंत सोरेन
गांडेय विधायक ने कुछ दिन पहले दिया था इस्तीफा
बता दें गांडेय विधायक ने कुछ दिन पहले इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद से ही झारखंड की राजनीति में हलचल तेज हो गई थी. वहीं, आज होने जा रही बैठक में कोई अहम और बड़ा फैसला लिया जा सकता है. कल्पना को सीएम बनाने पर बढ़ती राजनीति सरगर्मी के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने तमाम सियासी अटकलों को सिरे से खारिश कर दिया था.
इसे भी पढ़ें – बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम की अनुमति पर दो हफ्ते में निर्णय…
यह एक प्रोपेगेंडा है
वहीं, पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि यह एक प्रोपेगेंडा चलाया जा रहा है. हालांकि आज की बैठक में किस मुद्दे पर चर्चा होगी यह साफ नहीं हो पाया है. लेकिन माना जा रहा है कि गठबंधन के सभी विधायकों से साथ सीएम सियासत की बदलती तस्वीरें पर बात कर सकते हैं.
