रांचीः क्रिसमस जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे इसकी रौनक बढ़ने लगी है. बाजार सज चुका है और गिरजाघर में क्रिसमस सेलेब्रेशन की तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है. इन सबके बीच शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ रांची के कामिल बुल्के रोड स्थित आर्च विशप हाउस (cm arrived at arch bishop house) पहुंचे. क्रिसमस को लेकर रंग बिरंगी रोशनी से सजा आर्च विशप हाउस में मुख्यमंत्री ने केक काटकर क्रिसमस की बधाई दी और आर्च विशप को बालक प्रभु यीशु भेंट किया.
इस अवसर पर उन्होंने बालक यीशु का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और केक काटकर प्रभु यीशु के आगमन की खुशियों को सेलिब्रेट किया. इससे पूर्व आर्च बिशप विंसेंट आइंद ने मुख्यमंत्री को उनके आगमन पर स्वागत किया. इस दौरान मुख्यमंत्री एवं आर्च बिशप ने एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी. खुशी के इस मौके पर बिशप हाउस, मनरेसा हाउस, सद्भावना, सेंट जेवियर्स कॉलेज और अल्बर्ट कॉलेज के फादर गण मौजूद रहे.
cm arrived at arch bishop house – प्रभु यीशु के आगमन को लेकर शुक्रवार शाम लोयला ग्राउंड में आयोजित आगमन उत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक कल्पना सोरेन, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की आदि मौजूद रहे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोगों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा कि बाजारों में चहल पहल है और हर जगह खुशियों का माहौल है. इसमें हमलोग भी शामिल हुए हैं और आर्च विशप हाउस में आकर क्रिसमस की बधाई दी. मैं सभी को क्रिसमस की बधाई देता हूं और कामना करता हूं कि आप इसी तरह हंसते रहें खिलखिलाते रहें.
