भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। भारत के लिजेंडरी लेफ्ट (CM Expressed Grief) आर्म स्पिनर बेदी ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। वहीं, 10 वनडे मैचों में सात विकेट भी हासिल किए।
इसे भी पढ़ें – श्री हरमंदिर साहिब के लंगर की सूखी रोटियों की बिक्री में एक करोड़ का घोटाला, वसूली जाएगी गबन की राशि
उनके निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ”भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और ‘सरदार ऑफ स्पिन’ के नाम से जाने जाते सरदार बिशन सिंह बेदी जी के निधन की दुखद खबर मिली… क्रिकेट प्रेमी होने के नाते वह बिशन सिंह जी की खेल के हमेशा कायल रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – मृतक हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह के परिवार को मिलेंगे 2 करोड़ रुपये, CM मान ने किया ऐलान
CM Expressed Grief – सीएम मान ने आगे लिखा कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास में बिशन सिंह जी का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हमेशा हमारी यादों में रहेगा… परिवार और चाहने वालों से दिल से हमर्ददी… भगवान बिशन सिंह जी की आत्मा को चरणों में निवास दें… वाहेगुरु वाहेगुरु”