चंडीगढ़/नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से जारी अंदरूनी गुटबाजी और खींचतान के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष (LoP) प्रताप सिंह बाजवा ने संसद परिसर के बाहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान (clash in Punjab congress) अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
clash in Punjab congress – प्राप्त प्रामाणिक जानकारी के अनुसार, इस दिल्ली मुलाकात से पूर्व बीती रात वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के निवास स्थान पर एक विशेष रात्रिभोज (डिनर बैठक) का आयोजन किया गया था। इस बैठक में चरणजीत सिंह चन्नी समर्थक गुट के प्रमुख नेता एकजुट हुए। इसमें नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री परगट सिंह, सांसद धर्मवीर गांधी एवं पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह सहित प्रदेश कांग्रेस के कई अन्य प्रभावशाली विधायक व वरिष्ठ नेता सम्मिलित हुए।
चन्नी गुट ने प्रताप बाजवा को किया आगे
राजा वड़िंग के विरुद्ध लामबंद हुए चरणजीत सिंह चन्नी गुट के नेताओं ने अब रणनीति के तहत प्रताप सिंह बाजवा को अपना अगुवा बनाया है। जानकारी के अनुसार, चन्नी समर्थक विधायकों तथा पार्टी के अन्य असंतुष्ट विधायकों ने हाईकमान के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखने हेतु प्रताप सिंह बाजवा से संपर्क साधा था। इसके पश्चात ही प्रताप बाजवा ने राहुल गांधी को औपचारिक पत्र प्रेषित कर उनसे व्यक्तिगत बैठक का समय माँगा था, जिसके बाद आज संसद भवन के बाहर यह अहम मुलाकात संभव हो सकी।


