छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर माओवादियों ने एक जवान की हत्या कर दी। मृतक छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स (Chhattisgarh Armed Force) 22वीं बटालियन का जवान था। नक्सलियों ने जवान का अपहरण कर हत्या के बाद शव गंगालूर, रेड्डी मार्ग पर फेंक दिया। पुलिस के अनुसार CAF जवान अर्जुन कुडि़यम मानसिक रूप से पीड़ित था तथा एक महीने से अवकाश पर था। बीजापुर पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में किसान आंदोलन,सरकार राजी पर नहीं माने किसान
जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में घटना को अंजाम दिया है। गंगालूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए शव के पर्चा भी छोड़ा है। मृत जवान का नाम अर्जुन कुडियम (25 वर्ष) है और वह बीजापुर जिले के ग्राम धनोरा का रहने वाला था। जवान की नक्सलियों ने धारदार हथियार से हत्या की है।
Chhattisgarh Armed Force – गंगालूर थाना प्रभारी पवन वर्मा ने बताया कि रेड्डी मार्ग पर जवान का शव बरामद किया गया है। नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि यह जवान गांव में हत्या और संपत्ति की लूटपाट में शामिल था। माओवादियों ने जवान को मारकर उसके शरीर पर पत्थर से दबाकर पर्चा भी छोड़ा है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
इसे भी पढ़ें – छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मालगाड़ी के इंजन में लगाई आग, दोनों पायलटों को बनाया बंधक
बीजापुर जिले में माओवादी लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। नक्सली जन अदालत, घर से उठाकर ले जाने और हत्या करने सहित कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। कुछ दिनों पूर्व नक्सलियों ने इंजीनियर व मित्री का अपहरण किया था, इंजीनियर कि पत्नी और बेटी की मार्मिक अपील के बाद नक्सलियों ने जिसे 5 दिनों बाद छोड़ दिया था।
