भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राजधानी भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण किया। इस योजना के तहत प्रदेशभर के 7500 से अधिक टॉपर्स को स्कूटी दी जा रही है। इसमें पेट्रोल चालित स्कूटी खरीदने के लिए करीब 90 हजार रुपये और ई-वाहन के लिए 1.20 लाख रुपये तक की (MP Scooty Yojana 2026) प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।

पेट्रोल या ई-स्कूटी चुनने का मिला विकल्प

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “योजना के अंतर्गत विभिन्न सरकारी स्कूलों में अव्वल आने वाले 7500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान की जा रही है। इसमें पेट्रोल वाहन के लिए लगभग 90 हजार रुपये और ई-वाहन के लिए 1.20 लाख रुपये तक का प्रावधान किया गया है।” उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य केवल भौतिक सुविधाएं देना नहीं, बल्कि बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना और उनकी क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने का वातावरण तैयार करना है।

 पहले 1.45 लाख बच्चों को लैपटॉप, अब स्कूटी की सौगात

मोहन यादव ने पूर्व में क्रियान्वित की गई योजनाओं का (MP Scooty Yojana 2026) उल्लेख करते हुए कहा, “इसी महीने 1 तारीख को करीब 1.45 लाख प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए थे। कई विद्यार्थियों के लिए पहला बड़ा तकनीकी संसाधन साबित हुआ, जिसने उनकी आगे की पढ़ाई को आसान बनाया। अब स्कूटी मिलने से कॉलेज तक आने-जाने की दूरियों की परेशानी खत्म होगी।”

 

Share.
Exit mobile version