चारधाम यात्रा 2025 पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, मॉनसूनी बारिश कम और मौसम साफ हो जाने के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू करने की इजाजत दे दी है. इस संबंध में नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू के नेतृत्व में एक रिव्यू मीटिंग की गई. इस (helicopter service will start again) दौरान चारधाम यात्रा को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए पहल की गई है.
नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, सुरक्षा में कोई चूक बिल्कुल बर्दाश्त न करने के स्पष्ट आदेश के साथ डीजीसीए को सख्त कदम उठाने और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. मंत्रालय ने कहा, ‘मंत्री राममोहन नायडू ने डीजीसीए, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, राज्य सरकार और उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के बीच बेहतर तालमेल बैठाने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ देहरादून और दिल्ली में कई समीक्षा बैठकें कीं.’
मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि डीजीसीए ने 13 से 16 सितंबर तक अपनी टीम की ओर से सभी हेलीपैड, हेलीकॉप्टरों, संचालकों की तैयारियों का आकलन किया. इस आकलन के बाद डीजीसीए ने हेलीकॉप्टर संचालन की अनुमति दे दी. इसके अलावा डीजीसीए की ओर से सभी हेलीकॉप्टर संचालक कंपनियों और पायलटों को चुनौतियों व तीर्थयात्रा संचालन से संबंधित अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई.
helicopter service will start again – मंत्रालय की कहना है कि उत्तराखंड में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में स्थित तीर्थस्थलों तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बेहतर बनाने में हेलीकॉप्टर सेवा बेहद महत्वपूर्ण है इसलिए डीजीसीए ने सुरक्षित और बिना रुकावट के हेलीकॉप्टर सेवा के लिए सुरक्षा उपाय बढ़ाए हैं. वह चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर संचालन पर कड़ी निगरानी रखेगा.
