चन्द्रमा की ओर बढ़ गया है चंद्रयान 2| धरती की कक्षा को कहा अलविदा| ISRO ने ट्रांस लूनर इंजेक्शन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया| मंगलवार रात 2:21 बजे चंद्रयान ने धरती की कक्षा को छोड़ दिया ओर चाँद की तरफ एक कदम और बढ़ा दिया|
मंगलवार को स्पेसक्राफ्ट के लिक्विड इंजन को 1203 सेकण्ड्स के लिए फायर किया गया था| इसके बाद चंद्रयान धरती की कक्षा को छोड़ चन्द्रमा की ओर निकल गया| चंद्रयान ने धरती की कक्षा में 22 दिन का सफर पूरा किया| ISRO के वैज्ञानिक इसे चन्द्रमा के पथ पर डालने के लिए कल सुबह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया को अंजाम देंगे|
चन्द्रमा की ओर सफर शुरू
चंद्रयान के चाँद की ओर बढ़ते सफर के बारे में इसरो के अध्यक्ष के. सिवान ने बताया कि,”14 अगस्त को तड़के लगभग साढ़े तीन बजे हम ‘ट्रांस लूनर इंजेक्शन’ नामक अभियान प्रक्रिया को अंजाम देने जा रहे हैं| इस अभियान चरण के बाद ‘चंद्रयान-2’ धरती की कक्षा को छोड़ देगा और चांद की तरफ बढ़ जाएगा| 20 अगस्त को हम चंद्र क्षेत्र में पहुंचेंगे|”
उन्होंने कहा कि,”चंद्रयान 2 चांद के रास्ते पर 6 दिन चलेगा और 4.1 लाख किलोमीटर की दूरी तय करते 20 अगस्त को चांद की कक्षा में पहुंचेगा|” उन्होंने आगे कहा कि,”तत्पश्चात, हमने चांद के आस-पास सिलसिलेवार अभियान प्रक्रियाओं को अंजाम देने की योजना बनाई है| अंतत:, सात सितंबर को हम चांद पर इसके दक्षिणी ध्रुव के नजदीक उतरेंगे|”
चन्द्रमा की तरफ ऐसे तय करेगा सफर
जैसे जैसे चंद्रयान चन्द्रमा के नज़दीक पहुंचेगा वैसे वैसे यान के प्रोपल्शन सिस्टम में फिर से फायर होगा| इसके साथ साथ यान की गति में भी कमी आएगी| इससे चाँद की कक्षा में जा कर रुक जाएगा| वहां पहुंचने के बाद चंद्रयान चाँद से लगभग 100 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्कर लगाएगा|
इसे भी पढ़ें : भारत का चाँद पर दूसरा कदम रखने का ऐतिहासिक सफर शुरू
इसरो अध्यक्ष के. सिवान के मुताबिक प्रोपल्शन सिस्टम द्वारा चंद्रयान की कक्षा को काम किया जाएगा| इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद लैंडर विक्रम ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा| फिर वह चन्द्रमा की कक्षा में कदम रखेगा| 6 सितम्बर को लैंडर के 30 किलोमीटर की दूरी तय करते ही इसकी चाँद पर पहुँचने की प्रक्रिया शुरू होगी| 7 सितम्बर को चंद्रयान 2 चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखेगा|
Image Source : Google