झारखंड में बनी चम्पाई सोरेन सरकार की तीसरी कैबिनेट बैठक आज यानी 15 जनवरी को होने जा रही है. यह यह बैठक शाम 5 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. इस बैठक में बजट सत्र सहित कई अन्य प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें – अदालत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन की ईडी हिरासत पांच दिन बढ़ाई

23 से 2 मार्च तक चलेगा बजट सत्र

माना जा रहा है कि विधानसभा के बजट सत्र को आहूत करने सहित कई अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर इस बैठक में निर्णय लिया जाएगा. कैबिनेट के निर्णय के प्रत्याशा में राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसपर राज्यपाल ने मुहर लगा दी है. बजट सत्र 23 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा. जिसका कार्यक्रम सरकार ने जारी कर दिया है.

Share.
Exit mobile version