Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत
    • Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
    • Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं
    • Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से हत्या
    • Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लैकमेल
    • Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखापट्टनम से गिरफ्तार
    • Bengaluru News: यशवंतपुर के निजी अस्पताल में इलाज में देरी से युवक की मौत, परिजनों और दोस्तों ने किया हंगामा
    • Kitchen Air Pollution News: घर के अंदर की हवा भी है खतरनाक, रसोई में खाना बनाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » भाजपा ने 36 घंटे के भीतर चंबा से बदला प्रत्याशी, इंदिरा कपूर की जगह अब नीलम नैय्यर को दिया टिकट

    भाजपा ने 36 घंटे के भीतर चंबा से बदला प्रत्याशी, इंदिरा कपूर की जगह अब नीलम नैय्यर को दिया टिकट

    October 21, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी 68 सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट एक साथ जारी की थी। हालांकि, 36 घंटे के भीतर ही बीजेपी को अपना एक उम्मीदवार बदलना पड़ा। भाजपा ने चंबा विधानसभा सीट (Chamba Seat)  से इंदिरा कपूर की जगह अब नीलम नैय्यर को टिकट दिया है। नीलम नैय्यर मौजूदा विधायक पवन नैय्यर की पत्नी हैं।

    इसे भी पढ़ें – डलहौजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने एक बार फिर जताया आशा पर भरोसा

    माना जा रहा है कि भाजपा को मौजूदा विधायक पवन की बगावत का डर था। साथ ही जिन इंदिरा कपूर को उम्मीदवार बनाया गया था, उन्हें भ्रष्टाचार के मामले में सजा मिल चुकी है और यह मामला अभी लंबित है। राजनीतिक जानकारों की राय में ये वो दो मुख्य वजहें हैं, जिसके चलते बीजेपी को इंदिरा कूपर को हटाना पड़ा।

    Chamba Seat – दरअसल, पवन नैय्यर पिछली बार बहुत कम वोटों के अंतर से जीते थे। इस बार टिकट कटने से वह नाराज थे। उन्होंने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। इसे उनकी बगावत के तौर पर देखा गया। बीजेपी ने स्थानीय स्तर पर विधायक से जुड़े लोगों की नाराजगी को भांप लिया। इसके बाद इंदिरा की जगह नैय्यर की पत्नी नीलम को टिकट देने का फैसला किया गया।

    इसे भी पढ़ें – वंदना ठाकुर कांग्रेस के बुलावे पर दिल्ली रवाना, पद से भी दिया इस्तीफा

    पवन नैय्यर की पत्नी नीलम भी राजनीति में सक्रिय रही हैं। चंबा विधानसभा क्षेत्र में वह जाना-पहचाना नाम हैं। वहीं, इंदिरा की तुलना में उनकी छवि साफ-सुधरी है। दरअसल, इंदिरा जब जिला पंचायत सदस्य थीं तब वह सरकारी फंड में गड़बड़ी करने की दोषी पाई गई थीं। चंपा की एक विशेष अदालत ने पिछले साल अगस्त में उन्हें दोषी पाया और सजा सुनाई। हालांकि, हिमाचल हाई कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी। फिलहाल यह मामला अदालत में लंबित है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, 1 तारीख को खाते में आएगा 5% DA का पैसा

    हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को लगेंगे नए पंख, सतलुज नदी के कोलडैम में जल्द चलेंगे क्रूज

    Monsoon Retreat Weather: 11 अक्टूबर को उत्तर भारत से लेकर पहाड़ी इलाकों तक बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

    IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों का हाल

    Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के बॉक्स

    October Weather Update: उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश के आसार, केरल में जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.