मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : छत्तीसगढ़ 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मनेन्द्रगढ़ स्थित नेत्रहीन विकलांग शिक्षण एवं प्रशिक्षण विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. विद्यालय में (disabled students created history) अध्ययनरत सभी 16 नेत्रहीन दिव्यांग छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने से विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है.
विद्यालय में रहकर की पढ़ाई
जानकारी के अनुसार विद्यालय में रहकर 12वीं कक्षा के 7 तथा 10वीं कक्षा के 9 विद्यार्थी ब्रेल लिपि के माध्यम से अध्ययन कर रहे थे. कठिन परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल की. इनमें से कुल 9 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें 12वीं के 5 और 10वीं के 4 छात्र शामिल हैं.
परिवार में खुशी का माहौल
विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक नेत्रहीन बच्चों के लिए पढ़ाई आसान नहीं होती, लेकिन शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन, विशेष शिक्षण पद्धति और विद्यार्थियों की मेहनत ने यह संभव कर दिखाया. परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया. विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की.सफल (disabled students created history) विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों को दिया.
