जगदलपुर (बस्तर): छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण सिंहदेव के खिलाफ सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद बस्तर की राजनीति में उबाल आ गया है। वीडियो में एक स्थानीय युवक विधायक के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक भाषा और गाली-गलौज का इस्तेमाल (fir registered against accused) करते नजर आ रहा है। मामला संज्ञान में आते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाने में मोर्चा खोल दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

वायरल वीडियो रात के समय का बताया जा रहा है, जिसमें आरोपी युवक सरेआम किरण सिंहदेव के खिलाफ अपशब्द कहता दिख रहा है। हैरानी की बात यह है कि युवक न केवल गाली-गलौज कर (fir registered against accused) रहा है, बल्कि वीडियो में यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि इसे रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया जाए। जैसे ही यह वीडियो भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंचा, उन्होंने इसे प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान पर चोट बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कौन हैं किरण सिंहदेव?

 

किरण सिंहदेव छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक हैं। उनके राजनीतिक सफर पर एक नजर:

    • संगठन का अनुभव: वे 2002 से 2005 तक भाजपा के जिला अध्यक्ष रहे।

    • प्रशासनिक पद: सामान्य वर्ग से आने वाले किरण सिंहदेव 2009 से 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं।

    • वर्तमान जिम्मेदारी: वर्तमान में वे जगदलपुर से विधायक होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

       

 

Share.
Exit mobile version