देश के नवनिर्वाचित चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) की सुरक्षा (CDS Security Cover) का जिम्मा अब दिल्ली पुलिस संभालेगी। सूत्रों ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान को दिल्ली पुलिस का ‘जेड प्लस’ श्रेणी का सशस्त्र सुरक्षा कवच प्रदान किया है। देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की मौत के नौ महीने से अधिक समय बाद अनिल चौहान द्वारा भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभालने के कुछ दिनों बाद गृह मंत्रालय (एमएचए) ने दिल्ली पुलिस को आदेश जारी किया है।
इसे भी पढ़ें – घर खाली करने का नोटिस मिलते ही आया हार्ट अटैक, इलाज के दौरान मौत
जनरल चौहान ने पिछले शुक्रवार को भारत के दूसरे सीडीएस के रूप में कार्यभार संभाला था। दिल्ली पुलिस के लगभग 33 सशस्त्र कमांडो सीडीएस को उनके आवास पर और यात्रा के दौरान भी सुरक्षा प्रदान करेंगे वह सभी त्रि-सेवा मामलों पर रक्षा मंत्री के प्रधान सैन्य सलाहकार के साथ-साथ सचिव के रूप में सैन्य मामलों के विभाग के प्रमुख भी हैं। इसके अलावा, वह चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (COSC) के स्थायी अध्यक्ष भी हैं।
इसे भी पढ़ें – साकेत कोर्ट से शरजील इमाम को मिली जमानत, CAA-NRC विरोध के दौरान दिया था भड़काऊ भाषण
CDS Security Cover – पदभार ग्रहण करते हुए जनरल चौहान ने कहा था कि उन्हें भारतीय सशस्त्र बलों में सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी संभालने पर गर्व है। पहली बार किसी थ्री-स्टार अधिकारी को रिटायरमेंट से वापस फोर-स्टार रैंक पर लाया गया है।18 मई, 1961 को जन्मे जनरल चौहान को 1981 में भारतीय सेना की 11 गोरखा राइफल्स में कमीशन दिया गया था। लगभग 40 वर्षों के करियर में, जनरल चौहान ने कई कमांड, स्टाफ और सहायक नियुक्तियां कीं और जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर भारत में आतंकवाद विरोधी अभियानों में व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला और भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून के पूर्व छात्र हैं।
