नई दिल्ली : दिल्ली सरकार छात्राओं की शिक्षा को और अधिक सुलभ, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 31 जुलाई को (big initiative of Delhi government) ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित होने वाले एक भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
big initiative of Delhi government – इस दौरान वह कक्षा 9 की मेधावी छात्राओं को ‘विद्या वाहिनी’ योजना के तहत साइकिलों का वितरण करेंगी। मुख्यमंत्री पहले चरण में 3,000 छात्राओं को साइकिलें सौंपकर योजना की शुरुआत करेंगी, जिसके बाद अगले एक महीने के भीतर पूरी दिल्ली की कुल 1,40,000 छात्राओं को चरणबद्ध तरीके से साइकिलें वितरित की जाएंगी।
बेटियों की निर्बाध शिक्षा पर सीएम का जोर
दिल्ली सरकार की इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के लिए स्कूल तक की दूरी को आसान बनाना, कक्षाओं में उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि दिल्ली की कोई भी बेटी केवल दूरी, संसाधनों के अभाव या परिवहन की समस्याओं के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। उन्होंने कहा कि ‘विद्या वाहिनी’ सिर्फ एक साइकिल नहीं, बल्कि दिल्ली की बेटियों के सपनों, आत्मविश्वास और उज्ज्वल भविष्य की सवारी है, ताकि हर बेटी बिना किसी डर के स्कूल पहुंचे और अपने लक्ष्य हासिल करे।
