नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से शनिवार को दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आयोजित ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20’ को देशभर से भारी समर्थन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर (national townhall against E 20) आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों की ओर से केंद्र की मोदी सरकार के समक्ष तीन स्पष्ट मांगें रखीं:

    1. पहला: देश के सभी पेट्रोल पंपों पर E-20 इथेनॉल-मिश्रित ईंधन के साथ-साथ ‘शुद्ध (Pure) पेट्रोल’ उपलब्ध कराने का विकल्प होना चाहिए।

    1. दूसरा: शुद्ध पेट्रोल की तुलना में E-20 पेट्रोल की कीमत सस्ती रखी जानी चाहिए।

    1. तीसरा: देश में पेट्रोल का दाम घटाकर अधिकतम ₹84 प्रति लीटर से कम किया जाना चाहिए।

 ट्रम्प को खुश करने के लिए थोपा जा रहा इथेनॉल 

अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि, “अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प को खुश करने के उद्देश्य से हमारे देश के नागरिकों पर जबरन इथेनॉल थोपा जा रहा है।” उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया में इथेनॉल का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। गत वर्ष भारत ने अमेरिका से 1 बिलियन लीटर इथेनॉल का आयात किया था, किंतु इस वर्ष E-20 नीति लागू होने के बाद भारत पिछले साल की तुलना में अमेरिका से 5 गुना अधिक इथेनॉल का आयात (Import) करेगा।

  “पेट्रोल-डीजल गाड़ियां खरीदना कर दें बंद, केवल खरीदें EV”,- केजरीवाल  

केजरीवाल ने सरकार की आगामी योजनाओं पर आशंका जताते हुए कहा कि सरकार धीरे-धीरे E-25, E-30 और E-40 ईंधन लाने की तैयारी कर रही है और डीजल में भी मिलावट करने की योजना बना रही है। उन्होंने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, “जब तक भारत में E-100 की गाड़ियां बनना शुरू न हो जाएं, तब तक (national townhall against E 20) कोई भी नई पेट्रोल या डीजल गाड़ी न खरीदें। यदि वाहन खरीदना ही है, तो केवल इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) ही खरीदें।”

Share.
Exit mobile version