उत्तराखण्ड

भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच उत्तराखंड में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद केदारनाथ मंदिर की सुरक्षा में इजाफा किया गया है. मंदिर की सुरक्षा के लिए 350 से अधिक जवान तैनात किए गए हैं. इसके अलावा चारधाम यात्रा और धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से 15 कंपनियां मिली हैं. बॉर्डर बढ़े तनाव और दोनों तरफ से फायरिंग होने के बाद सुरक्षा के लिहाज से जवानों की तैनाती में इजाफा किया गया है. उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट पर सुरक्षा बढ़ाए जाने की जानकारी गृह सचिव शैलेश बगौली ने दी. उन्होंने कहा कि […]

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मृतकों में उत्तर प्रदेश के बरेली की राधा अग्रवाल और उनकी बेटी भी शामिल हैं. दरअसल, बरेली जिले के आलमगीरी गंज की रहने वाली 79 वर्षीय राधा अग्रवाल अपनी बेटी रुचि अग्रवाल के साथ तीर्थ यात्रा के लिए निकली थीं. दोनों गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र से उत्तराखंड गई थीं. राधा अग्रवाल कुछ समय से अपनी बेटी के साथ महाराष्ट्र में ही रह रही थीं. राधा का और […]

आज कल देश में डेस्टीनेशन वेडिंग का चलन बढ़ा है. देशभर के राज्यों में कई वेडिंग डेस्टीनेशन हैं, जहां प्रेमी जोड़े जाकर शादियां करते हैं. पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक मंदिर है. इस मंदिर का नाम है त्रिजुगीनारायण. ये मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है. बताया जाता है कि यहीं पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. अब ये मंदिर वैश्विक वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है. यहां जोड़े संनातन रीति-रिवाजों से शादी करने के लिए आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब शादियों का सीजन होता है, तो यहां हर महीने […]

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है. हादसा गंगनानी क्षेत्र के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में 7 यात्री सवार थे, जिनमें से पांच की मौत हो गई है. वहीं दो अन्य घायल हुए हैं. बचाव दल मौके पर मौजूद है. इन दिनों उत्तराखंड में चार धाम यात्रा भी चल रही है. ये तीर्थयात्रियों का हेलीकॉप्टर था या कोई दूसरा इसका पता अभी नहीं चला है. सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए पुलिस प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंची. रेस्क्यू शुरू कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर में 7 […]

उत्तराखंड चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है. पहले गंगोत्री- यमुनोत्री के कपाट खुले, फिर केदारनाथ धाम और अब रविवार को बदरीनाथ धाम के भी कपाट खुल गए हैं. बदरीनाथ मंदिर के कपाट में लगे ताले को तीन चाबियों से खोला गया. इसमें से एक चाबी टिहरी राजपरिवार के प्रतिनिधि ने लगाई. वहीं दूसरी और तीसरी चाबी हक हकूकधारी बामणी गांव के भंडारी थोक और मेहता थोक ने लगाई. इसके बाद रावल ने सबसे पहले मंदिर में प्रवेश किया और भगवान बदरी विशाल से अनुमति लेकर उनका श्रृंगार किया गया. इस दौरान देश भर से हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों […]

कश्मीर में अनंतनाग के पहलगाम में आतंकी हमले का खामियाजा देश के विभिन्न हिस्सों में रहकर पढ़ाई कर रहे कश्मीरी छात्रों को भी भुगतना पड़ रहा है. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के देहरादून से भी सामने आया है. यहां सोशल मीडिया में कश्मीरी छात्रों के खिलाफ एक के बाद एक कई पोस्ट देखने को मिले हैं. उन्हें तुरंत देवभूमि छोड़ कर चले जाने को कहा गया है. हालांकि इस तरह के सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर हरकत में आई पुलिस भी अलर्ट हो गई है. पुलिस ने इस तरह के पोस्ट सोशल मीडिया से हटाने के साथ ही लोगों […]

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण और पवित्र मानी जाती है. केदारनाथ धाम की यात्रा हर साल गर्मियों से शुरू होती है. इस साल केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खोल दिए जाएंगे. इसके बाद तीर्थयात्रियों को सुबह 7 बजे से केदारनाथ मंदिर में दर्शन मिलने लगेंगे. हर साल तीर्थयात्री केदारनाथ धाम दर्शन करने के लिए आते हैं. इस बार केदरनाथ धाम समेत पैदल मार्गों पर बने पड़ावों पर रोज 11 हजार तीर्थयात्री रुक सकेंगे. यात्रियों के ठहरने के लिए तीर्थ पुरोहितों के घर, गढ़वाल मंडल विकास निगम के हॉल और […]

उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक सनसनीखेज कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पिता की सैलरी से रुपये चुराना बेटे को भारी पड़ गया. कलयुगी पिता ने इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया, उसने बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके लिए पिता ने बेटे की ही शर्ट को फंदा बना डाला. उसने लाश को झाड़ियों में फेंक दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, 15 अप्रैल की सुबह आनंदपुर गांव के मुख्य रोड के पास झाड़ियों में एक […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सिलक्यारा सुरंग के ब्रेकथ्रू कार्यक्रम में भाग किया. 2023 में सिलक्यारा सुरंग निर्माण के दौरान 41 श्रमिक 17 दिनों तक भीतर फंस गये थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. मुख्यमंत्री धामी ने सिलक्यारा टनल ब्रेकथ्रू के अवसर पर परियोजना से जुड़े सभी इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, श्रमिकों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह इंजीनियरिंग की सफलता का प्रतीक है और समर्पण की शक्ति का जीवंत उदाहरण भी. उन्होंने कहा कि […]

भारतीय वायु सेना और थल सेना के शीर्ष कमांडरों ने आज उत्तराखंड और हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में एक जटिल फॉर्मेशन मिशन को अंजाम दिया. केंद्रीय वायु कमांडर एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित और केंद्रीय सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने Su-30 MKI लड़ाकू विमान में यह महत्वपूर्ण उड़ान भरी. उड़ान भरने के दौरान दीक्षित ने तेजस की ताकत को जानने की कोशिश की. यह मिशन वायु सेना स्टेशन बख्शी का तालाब से शुरू हुआ, एयर मार्शल दीक्षित ने फॉर्मेशन का नेतृत्व किया, जबकि सेना कमांडर एक विमान के पीछे के कॉकपिट में मौजूद रहे. इस दौरान सेना कमांडर को […]