Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया ‘वर्तमान में जीने’ का गुरुमंत्र
    • संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— “अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा सदन”
    • सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद में दिया नोटिस
    • राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों ने खोले बड़े राज
    • अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से खुली पोल
    • शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली
    • संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी
    • अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 5
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में मां-बेटी की मौत, तीर्थयात्रा पर गईं थी दोनों

    उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर हादसे में मां-बेटी की मौत, तीर्थयात्रा पर गईं थी दोनों

    May 8, 2025 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है. मृतकों में उत्तर प्रदेश के बरेली की राधा अग्रवाल (Uttarkashi helicopter accident) और उनकी बेटी भी शामिल हैं. दरअसल, बरेली जिले के आलमगीरी गंज की रहने वाली 79 वर्षीय राधा अग्रवाल अपनी बेटी रुचि अग्रवाल के साथ तीर्थ यात्रा के लिए निकली थीं.

    दोनों गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करने के लिए महाराष्ट्र से उत्तराखंड गई थीं. राधा अग्रवाल कुछ समय से अपनी बेटी के साथ महाराष्ट्र में ही रह रही थीं. राधा का और परिवार बरेली में रहता है. उत्तरकाशी में अचानक हेलीकॉप्टर क्रैश होने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.

    हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस विभाग को मिली, उन्होंने तुरंत राधा अग्रवाल के बरेली स्थित घर पर जाकर परिवार को जानकारी दी. कोतवाली थाना क्षेत्र के आलमगीरी गंज में जब यह खबर पहुंची, तो परिवार में कोहराम मच गया. हर कोई स्तब्ध रह गया. राधा अग्रवाल के भतीजे उमंग अग्रवाल ने बताया कि बुआ राधा हाल ही में महाराष्ट्र में अपनी बेटी के पास गई थीं. वहीं से उन्होंने तीर्थ यात्रा का प्लान बनाया था.

    Uttarkashi helicopter accident – उमंग ने कहा कि बुआ बहुत धार्मिक थीं और हर साल यात्रा पर जाती थीं. इस बार भी वह बहुत उत्साहित थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. राधा अग्रवाल की देवरानी नीरू अग्रवाल ने कहा कि मेरी जेठानी बहुत ही मिलनसार और समझदार थीं. उनके जाने से पूरा परिवार टूट गया है. किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि मां-बेटी अब इस दुनिया में नहीं रहीं.

     

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को लगी गोली

    संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी से शादी

    अखिलेश यादव का नया नारा: “PDA में P का मतलब पंडित भी”, जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निशाना

    संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के मुचलके पर किया पाबंद

    प्रयागराज में राहुल गांधी के ‘गूंज’ छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस में भिड़े कार्यकर्ता

    “बच्चों को ‘कॉकरोच’ नहीं, विवेकानंद और दयानंद बनाएं”: मुरादाबाद गुरुकुल में बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.