जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों से छेड़छाड़ मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. बताया गया है कि मामले में सभी आरोपी एकनाथ शिंदे की शिवसेना से हैं. पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. केंद्रीय मंत्री ने खुद थाने जाकर इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थीं. रक्षा खडसे ने कहा कि आरोपियों ने न केवल मेरी बेटी और उसकी सहेलियों के साथ छेड़छाड़ की बल्कि पुलिसकर्मी के साथ भी बदसलूकी की और उस पर हमला भी किया. आरोपियों के […]
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाकुंभ में न जाने को लेकर हाल ही में शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर तंज कसा था. उन्होंने प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में उद्धव के स्नान नहीं करने को लेकर सवाल उठाया था और कहा था कि ठाकरे खुद को हिंदू कहने से डरते हैं. वहीं अब शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोला है. संजय राउत ने शिंदे पर कटाक्ष करते हुए उनसे पूछा है कि हिंदूवादी नेता शिंदे जो सवाल वो उद्धव ठाकरे से पूछ रहे हैं, क्या वहीं सवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) […]
महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. यहां कुछ मनचलों ने संत मुक्ताई यात्रा के दौरान लड़कियों की टोली से छेड़खानी की, जिनमें केंद्रीय मंत्री की बेटी भी शामिल थीं. आरोपी लड़कों के खिलाफ कार्रवाई के लिए मंत्री खुद पुलिस स्टेशन पहुंच गईं. उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. छेड़खानी की घटना जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है. जलगांव के संत मुक्ताई यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री की […]
महाराष्ट्र की नवी मुंबई के उल्वे में एक महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी. महिला का अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होता था. रोज-रोज के झगड़े और बहस से परेशान होकर उसने अपने पति से तलाक मांगा, लेकिन पति ने महिला को तलाक देने से मना कर दिया. जब पति ने तलाक देने से इनकार कर दिया तो महिला ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार डाला. आरोपी महिला ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य दो लोगों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की साजिश रची. महिला ने अपने […]
महाराष्ट्र के नासिक में एक कैफे में गलत काम हो रहे थे, जिसकी कई दिनों से शहर में चर्चा थी, लेकिन पुलिस ने इसे नजरअंदाज किया. इसके बाद जब कैफे की जानकारी विधायक देवयानी फरांडे को हुई तो वह कैफे पर छापा मारने पहुंचीं. उनके पीछे-पीछे पुलिस भी पहुंची. वहां कई लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया. नासिक जैसे सांस्कृतिक शहर के कैफे में गलत काम चल रहा था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. हालांकि अब जब इस मामले की जानकारी भारतीय जनता पार्टी की विधायक देवयानी फरांडे को […]
महाराष्ट्र में पुणे रेप केस के बाद महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सख्त हो गए हैं. शनिवार को महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें महिला सुरक्षा सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई. पुलिस सम्मेलन के बाद संवदादाताओं से बातचीत करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “आज महाराष्ट्र पुलिस सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विशेष रूप से, महाराष्ट्र में तीन नए कानूनों के कार्यान्वयन पर भी चर्चा की गई.” उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को कैसे रोका जाए, साथ ही ऐसे अपराधों को कैसे उजागर किया जाए और समय […]
महाराष्ट्र में आबकारी विभाग ने बड़े पैमाने पर शराब तस्करी करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया. तस्कर सेनेटरी पैड की आड़ में 42 लाख 83 हजार 730 रुपये की विदेशी शराब की तस्करी कर रहे थे. इस बीच पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है. ऐसा कहा जा रहा है कि पुलिस को अपने सूत्रों से शराब के तस्करी की जानकारी मिली थी. जिसके बाद पुलिस की टीम तस्करों की तलाश में जुट गई थी. महाराष्ट्र में सेनेटरी पैड में छिपाकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी. इस बीच पुलिस को उनके खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली कि होली […]
महाराष्ट्र में एक बार फिर बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता जा रहा है. यहां कारंजा तालुका के खेर्डा (जिरापुरे) गांव के एक पोल्ट्री फार्म में 8,000 में से 6,831 मुर्गियों की रहस्यमयी मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है. 27 फरवरी को आई रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि यह मौतें बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण हुई हैं. इसके बाद जिला प्रशासन ने तुरंत हाई अलर्ट जारी कर दिया है. 20 से 25 फरवरी के बीच पोल्ट्री फार्म में लगातार मुर्गियों की मौत हो रही थी. मृत मुर्गियों के सैंपल अकोला की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए थे. […]
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से पाप नहीं धुलता. महाराष्ट्र को धोखा देने का पाप जो उन्होंने किया है, वह गंगा में कई बार स्नान करने से भी नहीं धुलेगा. शिंदे का बिना नाम लिए उद्धव ने कहा कि मैं गंगा का सम्मान करता हूं, इसमें डुबकी लगाने का क्या फायदा है. यहां आप महाराष्ट्र को धोखा देते हैं और फिर डुबकी लगाते हैं. इससे किसी का पाप नहीं धुलता. गंगा में कई बार डुबकी लगाने के बाद भी विश्वासघाती होने का […]
महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी विधायक नितेश राणे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक बार फिर से उन्होंने बड़ा बयान दिया है. राणे ने रविवार (2 फरवरी) को दावा किया है कि शिवसेना-यूबीटी के सांसद संजय राउत कांग्रेस में शामिल होने के लिए दिल्ली में एक नेता से बातचीत कर रहे हैं. राणे का कहना है कि राउत का राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के पास उन्हें एक और कार्यकाल के लिए जीत दिलाने को लेकर पर्याप्त विधायक नहीं हैं. महाराष्ट्र में पिछले साल नवंबर में हुए […]

