महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के नागपुर के महाल इलाके में औरंगजेब की कब्र को लेकर प्रदर्शन को लेकर अफवाह उड़ी. इसके बाद दो गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई और उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की. हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया, आंसू गैस के गोले छोड़े. इस बीच मंगलवार को हालात काबू में हैं. कई इलाकों में धारा 163 लागू कर दी गई है. नागपुर हिंसा में उपद्रवियों ने कई गाड़ियों और दो जेसीबी को आग के हवाले कर दिया. 50 लोगों को पकड़ा गया है. सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर बाकी आरोपियों की तलाश हो रही है. साथ ही […]

महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार की रात औरंगजेब की कब्र को हटाने को लेकर हिंसा देखने को मिली है. नागपुर के महल इलाके में पथराव, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ और आसपास के इलाके में आगजनी की गई है. इस घटना के बाद से ही शहर में तनाव जैसे हालात हैं, हालांकि पूरे शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. वहीं इस मामले पर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि हम हर तरह की हिंसा का जोरों से खंडन करते हैं. सभी का कायदे, कानून का पालन करना चाहिए. […]

औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक संगठन के प्रदर्शन के दौरान एक धर्मग्रंथ जलाए जाने की अफवाह फैलने के बाद नागपुर में सोमवार को हिंसा भड़क गई. इस दौरान किए गए पथराव में तीन पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हो गए. पुलिस ने महल क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में तलाशी अभियान के दौरान 15 लोगों को गिरफ्तार किया. इससे पहले, पुलिस ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) मुख्यालय वाले महल क्षेत्र में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया. अधिकारियों ने बताया कि महल के बाद हंसपुरी इलाके में भी उपद्रव की […]

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज भिवंडी में छत्रपति शिवाजी महाराज के मंदिर का उद्घाटन किया. शिव जयंती के मौके पर उन्होंने कहा कि आज की तारीख में महाराजा का मंदिर जरूरी है. यहां हम अपने मंदिर में अपने प्रिय देवता की पूजा कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने देश, ईश्वर और धर्म की लड़ाई जीती, जिनकी वजह से आप और मैं हिंदू बचे रहे. उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी की बदौलत मुगलों और विदेशी आक्रमणकारियों पर नियंत्रण हो सका. मंदिर के उद्घाटन के दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह सिर्फ एक मंदिर नहीं है. यहां […]

14, मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया गया. लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली खेली और खुशियां बांटी. हालांकि इस दिन कई घटनाएं भी सामने आई. अब महाराष्ट्र से भी होली के दिन की एक घटना सामने आई है, जहां कुछ युवकों ने दुकान पर गई एक नाबालिग लड़की के ऊपर रंग फेंक दिया. जब लड़की ने बिना जान-पहचान के रंग डालने का विरोध किया तो उन्होंने लड़की की छोटी बहन पर हथौड़े से हमला कर दिया. यह घटना पुणे में घटी, जहां युवकों ने न सिर्फ लड़की की बहन पर हमला किया. बल्कि उसके छोटे […]

महाराष्ट्र की सियासत में औरंगजेब का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. पहले सपा विधायक अबू आजमी का बयान फिर इस मामले केस और नेताओं की टिप्पणी से मामला गर्माया हुआ है. इस बीच बीजेपी के फायर ब्रांड नेता टी राजा सिंह ने भी औरंगजेब विवाद में एंट्री ले ली है. वे पुणे में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से अपील की और कहा कि औरंगजेब की कब्र उखाड़ने के लिए एक दिन और तारीख तय करके बता दिया जाए. लोग वहां पहुंच जाएंगे. बीते दिन यानी रविवार को महाराष्ट्र के पुणे में […]

महाराष्ट्र के भोर तालुका क्षेत्र से एक अजीब वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह वीडियो दबे पांव आए एक तेंदुए के अटैक का है. इस वीडियो में एक तेंदुआ दबे पांव आता है और एक कुत्ते को दबोच कर भाग जाता है. यह घटना उस समय हुई, जब कुत्ते का मालिक वहीं चारपायी पर लेट कर अपने मोबाइल फोन पर वीडियो देख रहा था. वायरल वीडियो को देखने के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं. खासतौर पर लोगों को अपने पालतू जानवरों की चिंता सताने लगी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक यह घटना दो दिन पहले […]

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हमारे समाज में मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों को शिक्षा की सबसे ज्यादा जरूरत है. मुस्लिम समाज 5 ही धंधे में लोकप्रिय हुए हैं, पहला चाय की टपरी, दूसरा पान का ठेला, तीसरा कबाड़ी की दुकान, चौथा ट्रक ड्राइवर और और पांचवा क्लीनर. उन्होंने कहा कि हम मस्जिद में एक बार नहीं सौ बार नमाज पढ़ें, लेकिन विज्ञान और तंत्रज्ञान को आत्मसात नहीं करेंगे तो हमारा भविष्य क्या होगा? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नागपुर में एक संस्था के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुस्लिमों को शिक्षित करने पर जोर दिया. उन्होंने […]

महाराष्ट्र में औरंगजेब पर छिड़ी रार थमती नजर नहीं आ रही है. अब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने औरंगजेब की कब्र को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर औरंगजेब की कब्र का अंत होगा. विनोद बंसल ने कहा कि सोमवार यानी 17 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन जयंती है, जिन्होंने हिंदवी स्वराज्य और उसकी रक्षा के लिए अपनी तीन पीढ़ियां दांव पर लगा दीं और मुगलों को नाकों चने चबवा दिए. विहिप और बजरंगदल ने किया विरोध विनोद बंसल ने […]

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी की ओर से मुगल बादशाह औरंगजेब को महान बताए जाने के बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हम सभी लोगों को लगता है कि छत्रपति संभाजी नगर (पूर्व में औरंगाबाद) से मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को ढहा दिया जाए. हालांकि ऐसा करना केवल कानून का पालन करने के बाद ही संभव है. सीएम फडणवीस का कहना है कि औरंगजेब की कब्र भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के तहत एक संरक्षित स्मारक है. कांग्रेस के कार्यकाल में औरंगजेब की कब्र को भारतीय पुरातत्व […]